पुलिस की कार्यवाही में अताउल्लाह के घर से निकला 180 किलो गौ मांस, आसपास के क्षेत्रों में बेचता था गौ मांस, मुख्य आरोपी फरार।

नूंह (हरियाणा) : गौ की बिक्री धड़ल्ले से जारी है, जगह – जगह पुलिस के छापे पड़ रहे है, फिर गौ तस्करों और गौ मांस बेचने वालों के हौंसले बुलंद है, ऐसे ही हरियाणा के नूंह जिले के खानपुर घाटी गांव में मंगलवार को पुलिस ने गौवध से जुड़े एक आरोपी के घर पर छापा मारा गया। वहां से एक महिला और उसके भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का पति मौके से भागने में सफल रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अत्ताउल्लाह खान ने गौ मांस को पॉलिथीन बैग में पैक कर आस-पास के क्षेत्रों में आपूर्ति करने के लिए बाइक का इस्तेमाल किया करता था।

पुलिस ने घर पर छापा मारा :

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से लगभग 180 किलोग्राम गौ मांस, एक कुल्हाड़ी, दो हंसिया, एक बाइक और अन्य सामान बरामद किए है। इस सिलसिले में पिनंगवा पुलिस थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खानपुर घाटी गांव के निवासी अत्ताउल्लाह खान और राजस्थान के डीग जिला के खोह गांव का निवासी अशफाक (महिला का भतीजा) गौवध में शामिल हैं। इस पर पुलिस ने गांव के सरपंच के साथ मिलकर अताउल्ला के घर पर छापा मारा है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, मांस की बिक्री करने वाले सहम गये है और क्षेत्रवासी इस खुलासे से हैरान है।

इस मामले में पिनगवां थाना प्रभारी सुभाष चंद ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि खानपुर घाटी गांव में अत्ताउल्लाह खान नाम का व्यक्ति गौकशी का धंधा करता है। बीफ के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हें बिक्री करता है। वो, उसका भांजा और उसकी पत्नी तीनों आज गौकशी कर रहे हैं।. इस पर पुलिस ने अताउल्लाह खान के घर पर छापा मारा गया, लेकिन पुलिस को देख अत्ताउल्लाह खान मौके से भाग चुका था।

दीवार फांदकर भाग गया मुख्य आरोपी :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

कार्यवाही करते समय जब पुलिस पहुंची तो पुलिस के आते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला रुखसीन और उसके भतीजे अशफाक को पकड़ लिया। हालांकि, मुख्य आरोपी अताउल्ला दीवार फांदकर भागने में सफल रहा। पिनंगवा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद ने बताया, “प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला और उसके भतीजे को शहर की अदालत में पेश किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हम मुख्य आरोपी अताउल्ला की तलाश में छापेमारी कर रहे हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।” पुलिस ने मुख्य आरोपी को जल्द ही पकड़ने का दावा किया है।