जलगांव रेल हादसे में बड़ी जानकारी, 13 लोगों की मौत, मरने वालों में विदेशी नागरिक भी।

जलगाँव (महाराष्ट्र) : पुष्पक ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद बड़ा हादसा सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर करके रख दिया है, आपको बात दें कि महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार को दर्दनाक रेल हादसा हुआ था। पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद कई यात्री ट्रेन से बाहर पटरी पर कूद गये थे, जिसके बाद दूसरी ओर से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन ने उन्हें कुचल डाला। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायलों का इलाज अब भी जारी है। वहीं, अब जानकारी सामने आई है कि इस रेल हादसे में जिन 13 लोगों की मौत हुई है उनमें 4 लोग नेपाल के नागरिक भी हैं, इस हादसे पर उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दुःख जाता चुके है।

8 शवों की पहचान की गई :

हादसे के एक दिन बाद गुरुवार को अधिकारियों ने जानकारी दी है कि जलगांव ट्रेन हादसे में मारे गए 13 लोगों में से चार की पहचान नेपाल के नागरिक के रूप में हुई है। मृतकों में एक लड़का और दो महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया है कि अब तक 13 में से आठ शवों की पहचान कर ली गई है। इनमें से दो मृतकों की पहचान उनके आधार कार्ड से की गई है। जलगांव के जिला सूचना अधिकारी ने बताया है कि मरने वाले आठ लोगों में से चार नेपाल के रहने वाले थे। जाँच में ये जानकारी सामने आई है। रेल हादसे के बाद काफी अफरा-तफरी मच गई थी।

मृतक नेपालियों की पहचान सामने आई :

महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

अधिकारियों की ओर से दी गई सूची के अनुसार, ट्रेन हादसे में जिन 4 नेपाली नागरिकों की मौत हुई है, उनकी पहचान 43 साल की नवीन भंडारी (मुंबई के कोलाबा में रहती थीं), 60 साल की जवाकला भाटे (ठाणे के भिवंडी में रहती थीं), 40 साल के लच्छीराम खटारू पासी और एक 11 साल के नाबालिग बच्चे के रूप में हुई है। वहीँ जलगांव में हुए इस हादसे में 15 लोग घायल भी हुए थे। ताजा जानकारी के अनुसार, इनमें से 10 लोगों का इलाज किया जा रहा है। 9 घायलों का इलाज पचोरा सिविल अस्पताल में और एक घायल का इलाज जलगांव शहर के एक अस्पताल में हो रहा है। वहीं, मामूली रूप से घायल अन्य लोगों को छुट्टी दे दी गई है। घटना के बाद से ट्रेन को देरी से रवाना कर दिया गया था।