पत्नि की बेरहमी से हत्या कर किये टुकड़े और कुकर में उबाला, इस भयानक हत्याकांड की पूरी कहानी आई सामने।

हैदराबाद (तेलंगाना) : हैदराबाद में कथित तौर पर एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी थी, हत्या का आरोपी पति सेना का रिटायर्ड जवान है और उसका नाम गुरुमुर्ति है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है, आरोपी ने उसके शरीर के टुकड़े किए और फिर उसके टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबालकर झील में फेंक दिया। इस भयानक हादसे का खुलासा होने के बाद चौंकाने वाली कहानी सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना कथित तौर पर रंगारेड्डी जिले के मीरपेट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आने वाले वेंकटेश्वर कॉलोनी में हुई थी, पीड़िता पुट्टावेंकट माधवी 18 जनवरी को लापता हो गई थी, जिसके बाद उनकी मां सुबम्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी, एक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, मीरपेट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर नागराजू ने बताया कि 16 जनवरी को गुरुमूर्ति से किसी बात पर बहस होने के बाद माधवी घर छोड़कर चली गई थी।

इस मामले में खुलासा हुआ है कि रिटायर आर्मी जवान गुरुमूर्ति ने अपनी पत्नी माधवी की हत्या कर दी है। हत्या के बाद उसने शव के टुकड़े किए और उन्हें प्रेशर कुकर में उबाला था। मांस और हड्डियों को अलग कर मूसल से कुचला। तीन दिन तक यह खौफनाक सिलसिला लगातार चलता रहा। इसके बाद उसने शव के अंगों को थैले में भरकर पास की झील में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मां ने दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत :

18 जनवरी को माधवी की मां सुबम्मा ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि माधवी की शादी 13 साल पहले गुरुमूर्ति से हुई थी। आरोपी कंचनबाग में एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान गुरुमूर्ति ने खुद अपनी पत्नी की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि, पुलिस को अब तक शव के टुकड़े नहीं मिले हैं, जिसकी खोजबीन की जा रही है, जिस तरह से शव के टुकड़े फेंके गये है, ऐसे में सबूत के तौर पर मिलना मुश्किल है।

बहस के बाद हुआ खूनखराबा :

महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

इस मामले में पुलिस के ने बताया कि माधवी और गुरुमूर्ति पिछले पांच साल से वेंकटेश्वर कॉलोनी में अपने दो बच्चों के साथ रह रहे थे। 16 जनवरी को दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई। उस दिन उनके बच्चे गुरुमूर्ति की बहन के पास गए हुए थे। बहस के बाद गुरुमूर्ति ने माधवी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने गुमशुदगी का नाटक रचकर माधवी के माता-पिता को इसकी जानकारी दी। हत्या करने के बाद गुरुमूर्ति ने सबूत मिटाने के लिए बाथरूम में शव के टुकड़े किए। उसने हड्डियों से मांस अलग किया और प्रेशर कुकर में उबालकर उन्हें झील में फेंक दिया। मीरपेट एसएचओ नागराजू ने बताया कि मामले में अब तक शव नहीं मिला है। पुलिस की टीम झील और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी कर रही है। डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली जा रही है। लेकिन जिस तरह से जानकारी सामने आई है, शव का मिलना मुश्किल है।

आरोपी ने हत्या की बात कबूली :

रंगारेड्डी जिले के डीसीपी एलबी नगर ने बताया कि गुरुमूर्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है, लेकिन सबूत न मिलने से मामला गहराता जा रहा है। पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि शव मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही स्पष्ट हो पायेगी। पुलिस उस झील में पीड़िता की लाश की तलाश कर रही है। जहां गुरुमूर्ति ने बॉडी पार्ट्स फेंकने का दावा किया था। लेकिन 22 जनवरी की देर शाम तक शव का पता नहीं चल पाया था।