देवर के इश्क में पागल भाभी ने उठाया खौफनाक कदम, पति के साथ कर दिया भयानक काण्ड।

सीधी (म.प्र.) : यहाँ जमोड़ी थानान्तर्गत भेलकी कला गांव में बीती रात एक एक सनसनीखेज घटना मामला सामने आया है। जहां देवर के इश्क में पागल पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति की बेरहमी से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।। पति को मौत के घाट उतारने के बाद देवर-भाभी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। यह घटना जमोड़ी थाना क्षेत्र के भेलकी कला गांव की बताई गई है। घटना में मिली जानकारी के अनुसार भेलकी कला निवासी दिलीप कोल की पत्नी नीतू कोल का उसके चचेरे भाई राजेश कोल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दिलीप-नीतू की दो बच्चियां हैं लेकिन नीतू अपने देवर राजेश के प्यार में पागल है।

बुधवार को दिलीप ने पत्नी नीतू और राजेश को आपत्तिजनक हालत में देखा तो भड़क गया। गुस्से में दिलीप ने पत्नी नीतू के साथ मारपीट की। नीतू को इस बात का बुरा लग गया और वह काफी गुस्से में आ गई। नीतू ने अपने प्रेमी देवर राजेश के साथ मिलकर पति दिलीप को रास्ते से हटाने की साजिश रची, जिसके बाद उन्होंने भयानक काण्ड को अंजाम दे दिया। गुरुवार को चचेरे भाई राजेश कोल और दिलीप ने साथ बैठकर पहले शराब पी। उसके बाद पत्नी की बात को लेकर दिलीप और राजेश के बीच कहासुनी हो गई।

महामृत्युंजय मन्त्र  उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

देखते ही देखते विवाद ने खूनी रूप ले लिया। राजेश ने भाभी नीतू को भी बुला लिया। भाभी ने देवर के साथ मिलकर पति दिलीप की लाठी-डंडे जमकर पिटाई कर दी। दोनों ने पीट-पीटकर दिलीप को जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नीतू अपने आशिक राजेश के साथ फरार हो गई। इधर मृतक के बड़े भाई रतन कोल और परिजनों ने पुलिस नीतू और राजेश के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार बताये गये।