20 साल के नशेड़ी लड़के ने 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ किया घिनौना काम, मामले का हैरानजनक तरीके से हुआ खुलासा।

मुंबई (महाराष्ट्र) : मुंबई के दिंडोशी क्षेत्र में 75 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, यह काफी चौंकाने वाला मामला है। पुलिस ने इस मामले में 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चौंकाने वाली यह घटना कुछ सप्ताह पहले की है। इस मामले के खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान है, मामले में जानकारी सामने आई है कि, पीड़िता एक छोटे से घर में अकेली रह रही थी। पास के घर में ही रहने वाली उसकी बेटी और बहन कभी-कभार उनसे मिलने आती थीं। घर में जगह कम होने के कारण उन्होंने बुजुर्ग को अलग घर में रहने की व्यवस्था की थी।

साथ ही घर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया था। बुजुर्ग महिला भूलने की बीमारी से पीड़ित है। आठ जनवरी को दिन में जब वह सो रही थीं, एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्रग्स लेने का आदि है। संयोग से उसी समय बेटी ने जब सीसीटीवी फुटेज देखा, तो वह हैरान रह गई। फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति उसकी मां का यौन शोषण करते हुए दिखा। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सबूत के तौर पर फुटेज भी उपलब्ध करा गया।

इस घटना की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फुटेज की मदद से पुलिस ने दो घंटे के भीतर ही 20 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी कुछ समय से बुजुर्ग महिला पर लगातार नजर रख रहा था। वह जब भी बाहर निकलतीं थी तो वह उसे, चाय पिलाने या कुछ खिलाने का प्रयास करता था। आठ जनवरी को दिन में वह बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया। वहां उसने बिखरे कपड़े देखे और घटना को अंजाम दे दिया। पीड़िता ने उसे धक्का देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन विफल रही।

महामृत्युंजय मन्त्र  उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर आरोपी प्रकाश मोरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1) और 332(B) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। घटना में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली रह रही थी। घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, परिजनों के अनुसार बुजुर्ग महिला डिमेंशिया और मेमोरी लॉस की बीमारी से पीड़ित है। आरोपी मौका पाकर उसके घर में घुस आया, जब वह सो रही थी, उसने उसके साथ बलात्कार किया और मौके से फरार हो गया।