उ.प्र. में 95 पुलिसकर्मियों को मिलेगा बड़ा सम्मान, 17 जांबाजों को मिलेगा वीरता पदक, इस उपलब्धि के होगा सम्मान….।

लखनऊ (उ.प्र.) : जैसे राष्ट्र की सुरक्षा के लिये फ़ौज का महत्व है ऐसे ही देश की आन्तरिक सुरक्षा के लिये पुलिस का बहुत ही महत्व है, ऐसे में जांबाज पुलिस वालों का सम्मान होना भी आवश्यक है, ऐसे ही गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर उत्तर प्रदेश के 95 पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की खबर सामने आई है, जो कि पुलिस विभाग के लिये गौरवान्वित करने वाली बात है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मी सभी जांबाजों को मेडल पहनाकर सम्मानित करेंगी। 17 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, पांच को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक, 73 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जायेगा।

इसके साथ ही अग्निशमन सेवा के 21 कर्मचारियों को भी इस मौके पर सम्मानित किया जायेगा। इनमें से 16 को वीरता पदक और पांच कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जायेगा। इन लोगों ने आगजनी की घटना में लोगों को बचाने के लिए कई साहसिक कार्य किये है। कई मौकों पर अपनी जान जोखिम में डालकर आग में फंसे लोगों को बचाया है, ऐसे में इन्हें सम्मानित किया जायेगा।

लखनऊ साउथ कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल को वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा। उनके साथ सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना और हमीरपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा को भी वीरता पदक मिलेगा। इसके अलावा एक पुलिस उपाधीक्षक और 13 अराजपत्रित अधिकारी/कर्मचारियों को यह पदक दिया जायेगा। ऐसे ही कई अन्य पुलिसकर्मी भी सम्मानित किये जायेंगे।

वीरता पदक पाने वाले जांबाजों की कहानियां :

महामृत्युंजय मन्त्र  उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

साल 2022 में 27 और 28 मई की रात गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में एक साहसिक मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 50 हजार रूपये का इनामी अपराधी राकेश कुमार घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। निपुण अग्रवाल, स्वतंत्र कुमार सिंह, मुन्नेश सिंह और नीरज कुमार पाल इस मुठभेड़ का हिस्सा थे और सभी को सम्मानित किया जा रहा है। इसी साल 28 मई को ही गाजियाबाद के इन्दिरापुरम थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान एक लाख रूपये का इनामी अपराधी अवनीश उर्फ बिल्लू दुजाना घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। अवनीश उर्फ बिल्लू दुजाना थाना कविनगर क्षेत्रान्तर्गत हुये दोहरे हत्या काण्ड में वांछित चल रहा था। इस मुठभेड़ में शामिल डॉ. दीक्षा शर्मा, अब्दुल रहमान सिद्दीकी, और संदीप कुमार को वीरता पुरस्कार दिया जा रहा है। ऐसे में इन सभी को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किये जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा।