दंतेवाड़ा : भाजपा के पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक के बाद एक लगातार चार परिजनों की अकाल मौत ने परिवार को गहरा जख्म दिया है। उल्लेखनीय है कि, मौतों का यह सिलसिला साल 2012 में तब शुरू हुआ जब भीमा मंडावी की पहली पत्नी की मौत एक सड़क हादसे में हुई। इसके बाद साल 2013 में एक बेटी ने राजधानी रायपुर में आत्महत्या कर ली। वह रायपुर में एक हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। फिर 2019 में हुए एक नक्सल हमले में विधायक भीमा मंडावी की भी मौत हो गई। अब उनकी एक और बेटी ने देहरादून में आत्महत्या कर ली है।
इस घटना में सामने आया है कि दंतेवाड़ा में पूर्व भाजपा विधायक स्व. भीमा मंडावी की बेटी दीपा ने देहरादून के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली है। दीपा फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही थीं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगी थीं। पुलिस ने दीपा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हॉस्टल की अन्य लड़कियों व वार्डन से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान दंतेवाड़ा के दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की छोटी बेटी दीपा मंडावी के तौर पर हुई है।
मंडावी परिवार में यह तीसरी संदिग्ध मौत है। 2019 में नक्सली हमले में विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई थी। इससे पहले उनकी एक बेटी की रायपुर हॉस्टल में गिरकर मौत हो गई थी। दीपा की मां ओजस्वी भीमा मंडावी महिला आयोग की सदस्य हैं। घटना से दंतेवाड़ा में शोक की लहर है, पूरा क्षेत्र गमगीन है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और साथ ही इस मामले में परिजनों से भी पूछताछ की जायेगी।
मां और भाई देहरादून रवाना :
इधर बेटी की मौत की खबर मिलते ही पूर्व विधायक भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी और बेटा राहुल मंडावी देहरादून के लिए रवाना हो चुके हैं। बेटी ने आत्महत्या क्यों की… अभी इसकी वजह का खुलासा नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार दीपा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रही थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। भीमा की बड़ी बेटी की भी मौत रायपुर में हॉस्टल की छत से गिरकर हुई थी। दीपा की मां ओजस्वी भीमा मंडावी राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं। आपको बता दें कि 9 अप्रैल 2019 को श्यामगिरी के नजदीक नक्सलियों ने बारूदी सुरंग बिछाई थी। इसमें हुए धमाके में भीमा मंडावी की जान चली गई थी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निधन पर जताया गहरा दुख :
महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
दीपा मंडावी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि दंतेवाड़ा के दिवंगत पूर्व विधायक भीमा मंडावी और राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी की बिटिया दीपा मंडावी के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ओजस्वी से फोन पर बात कर इस दुःखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। इस तरह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी संवेदनायें जाहिर की है।



