रायपुर : निगम और पंचायत चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है, अब राज्य निर्वाचन आयोग ने आज छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ प्रदेश में आचार संहिता 20 जनवरी से ही लागू हो गई है। नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में 11 फरवरी, जबकि पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17 फरवरी शुरू होंगे। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। मतदान 11 फरवरी को होगा, और मतगणना 15 फरवरी को की जायेगी।
पंचायत चुनाव 2025 :
पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित होंगे। इसके लिए नामांकन 27 जनवरी से शुरू किया जायेगा। मतदान 17 फरवरी, 20 फरवरी, और 23 फरवरी को होगा। अटल नगर स्थित कार्यालय में दोपहर 3 बजे इस हेतु प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। इस दौरान आयोग ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं, और आचार संहिता 20 जनवरी तक लागू हो गई है। चुनाव के कारण बोर्ड और प्री-बोर्ड परीक्षाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री, डीजीपी, और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलों के कलेक्टर और एसपी की तैयारियों की समीक्षा की थी। आयोग ने सुरक्षित और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। चुनाव आयोग बाकी की तैयारियों में लगा हुआ है।
महापौर पद के लिए कहां से कौन उम्मीदवार :
- रायपुर से मीनल चौबे
- बिलासपुर से पूजा विधानी
- दुर्ग से अलका बाघमार
- राजनांदगांव से मधुसूदन यादव
- धमतरी से जगदीश रामू रोहरा
- जगदलपुर से संजय पांडेय
- रायगढ़ से जीवर्धन चौहान
- कोरबा से संजू देवी राजपूत
- अंबिकापुर से मंजूषा भगत
- चिरमिरी से राम नरेश राय
कांग्रेस ने महापौर प्रत्याशियों की सूची :
महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA




