नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में स्थित कौशिक एन्क्लेव में एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई है। 4 मंजिला इमारत के ढहने के बाद से पूरे क्षेत्र में काफी हड़कंप मचा हुआ है। खबरों के मुताबिक, इस हादसे में एक मासूम बच्ची की दुखद मौत हो गई है। बच्ची की पहचान 7 साल की राधिका के रूप में हुई है। बता दें कि सोमवार को धराशायी हुई इस इमारत के मलबे में कई लोग दब गए थे। हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के बुराड़ी में स्थित कौशिक एंक्लेव में एक निर्माणाधीन 4 मंजिला इमारत गिरी है।
5 घायलों की हालत गंभीर :
जानकारी के मुताबिक, घायलों में संजय (28 साल), कृष्णा (30 साल), ज्ञानु (27 साल), रजनी (26 साल), सिमरन (10 साल), खुशी (8 साल), लल्लू (40 साल), सविता (32 साल), सोनिया (16 साल), प्रियंका (14 साल), आकांक्षा (6 साल), और अजय (5 साल) शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए बुराड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इमारत गिरने की जानकारी मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था। निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है, “यह 4 मंजिला इमारत थी और इसका निर्माण पूरा हो चुका था। फिनिशिंग के लिए पीओपी का काम चल रहा था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 20-22 लोग फंसे हुए थे, 12 लोगों को बचा लिया गया है। NDRF मौके पर है। एक बच्ची की हालत बहुत गंभीर है। बाकी लोगों को अस्पताल भेजा गया है और वे खतरे से बाहर हैं। निर्माण पूरा होने के बाद 4 मंजिला इमारत ढह गई है, इससे कई सवाल उठते हैं।
मामले की जांच जारी :
महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहुंचे, और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सोमवार यानी 27 जनवरी की शाम 7 बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि यहां मजदूर रह रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके की बिजली काट दी गई थी। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ द्वारा मशीनें भी मंगवाई गई थीं। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से शुरू किया था और बिल्डिंग में दबे लोगों को बाहर निकाल लिया। घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। राहत कार्य को बड़ी मुस्तैदी के साथ किया गया।
‘हर संभव मदद मुहैया कराई जायेगी’ :
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने ‘X’ पर पोस्ट कर कहा है कि हादसे में प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा,‘बुराड़ी में इमारत गिरने की घटना बेहद दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन से तेजी से राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए बात की है। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराई जायेगी।’ या हादसा बड़ा भयानक था।