रायपुर : नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन भरने के आखिरी दिन भाजपा के प्रत्याशी और पार्षद पदों के प्रत्याशियों ने एक साथ नामांकन भरा। वहीँ भगवती चरण वार्ड 57 से भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी ने भी पर्चा दाखिल किया। नामांकन भरने जाते समय अमर गिदवानी के रोड शो को वार्ड से निकाला गया, जिसके बाद कटोरा तालाब शिव मंदिर से रैली प्रारंभ की गई, उसके बाद संत कवरराम चौक पर माथा टेका। वहां से उनकी रैली ने काली मंदिर में दर्शन किए, तत्पश्चात कलेक्ट्रेट जाकर उन्होंने पर्चा दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा पार्षद पद के प्रत्याशी अमर गिदवानी के साथ पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, सतीश थोरानी, हेमलता चंद्राकर, तेजकुमार बजाज, समाजसेवी किशोर आहूजा, मुकेश पंजवानी, राजेश वासवान, राहुल चन्दनानी, चन्दर देवानी, राम कुकरेजा, मनोहर डेंगवानी, हरीश कोडवानी, इंदु डोडवानी, राजेश थोरानी, त्रिभुवन अग्रवाल, मनोज डेंगवानी, डॉक्टर गजवानी, बबला होतवानी, राजेश जैन, श्रीयांश दसानी, महेश माटा,चेतन तारवानी, राजेश वाधवानी,भरत पामनानी, धनेश मटलानी असहित सैंकड़ों लोग शामिल हुये।
महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA



