RTO अधिकारी ने कर दी ट्रक चालक की पिटाई, माहौल गरमाया,घंटों जाम NH 53, देखें विडियो।

चिचोला : छत्तीसगढ़ के चिचोला NH- 53 के पाटेकोहरा में पदस्थ RTO अधिकारी ने एक ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद आक्रोशित ट्रक चालकों ने मौके पर लम्बा चक्काजाम कर दिया। इस दौरान ट्रांसपाेर्ट यूनियन के लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की, ट्रक चालक से मारपीट के बाद क्षेत्र में बड़ा माहौल गर्मा गया। वहीं इस घटना के बाद से लगभग 3 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामले को सामान्य किया।

उक्त मामले में मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम चिचोला थाना क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाईवे पाटेकोहरा के पास एक आरटीओ अधिकारी जो सिविल ड्रेस में घूम रहा था। इसी दौरान आरटीओ अधिकारी और ट्रक चालक के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। जिसके बाद आरटीओ अधिकारी ने ट्रक चालक की बेदम पिटाई कर दी, जिससे वहां खड़े बाकी ट्रक चालकों में काफी आक्रोश फ़ैल गया।

घंटों तक लगा रहा जाम :

https://twitter.com/Haribhoomi95271/status/1885909211453825503

इस मामले की भनक लगते ही अन्य ट्रक चालकों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया। जिसके बाद उन्होंने अपनी नाराजगी दिखाते हुए चक्काजाम कर दिया। जिसके कारण लगभग तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा।  इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी-लम्बी कतारें लग गई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। तब कहीं जाम की स्थिति सामान्य हो पाई। मामले में आगे क्या कार्यवाही हुई है, उसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA