चाची और भतीजे साहिल ने कर दी सारी हदें पार, मामले में दिलचस्प मोड़, रिश्तों में खड़ा हुआ बड़ा कन्फ्यूजन, सोचकर ही दिमाग घूम जायेगा।

चूरू (राजस्थान) : पहले बच्चे का बाप पति, दूसरे बच्चे का बाप बना भतीजा, अब इस इस रिश्ते में आप दिमाग लगाइये और दिमाग की दही कीजिये। अक्सर प्यार में सात समंदर और हदें पार कर देने के मामले सामने आते रहते हैं, जहां दो दिल एक जान अपने प्यार को पाने के लिए पूरी दुनियां से बगावत कर लेते हैं ऐसी ही प्रेम कहानियों के बीच राजस्थान के चूरू में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां 23 साल का अविवाहित लड़का साहिल दो बच्चों की मां को दिल दे बैठा।सामाजिक रूप से अस्वीकृत इस लव स्टोरी में हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि दो बच्चों की मां मुस्कान रिश्ते में लड़के की चाची लगती है और दोनों अब लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे है और धमकियां मिलने पर एसपी दफ्तर पहुंच सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। इस असमंजस वाले मामले को लेकर परिजनों के बीच तो बवाल ही बन गया है, लेकिन मामले की पूरी जानकारी सामने आने के बाद लोग सोचकर भी सोच नहीं पा रहे है।

यह मामला चूरू जिले के निकटवर्ती लाडनूं में सामने आया है, युवक का ननिहाल चूरू में होने की वजह से दोनों एसपी दफ्तर पहुंचे और सुरक्षा की मांग की है। चूरू एसपी ऑफिस में 21 वर्षीय मुस्कान ने बताया है कि उसका पीहर लाडनूं के जावाबास में है। उसकी शादी लाडनू के ही सहरिया बास के व्यक्ति के साथ साल 2018 में हुई थी। मुस्कान ने बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ी हुई है.। शादी के बाद उसके दो संताने हुईं है, और वह अपने 5 साल के बेटे को ससुराल में ही छोड़कर आ गई है।

मुस्कान ने बताया कि 12 महीने पहले उसके पीहर में भी दोनों के रिश्ते के बारे में पता लग गया था। करीब 8 महीने पहले उसके पति को भी साहिल के बारे में पता लग चुका था। उसके पति ने उसे धमकी भी दी थी लेकिन इसके बावजूद उसका साहिल से संपर्क बना रहा और वो उसके साथ ही रहने लगी थी। 2 फरवरी की रात वह अपनी 10 महीने की बेटी को साथ में लेकर ससुराल से निकल गई। यहां साहिल भी उसके साथ हो गया और दोनों बस से रतनगढ़ पहुंचे, महिला ने बताया कि चूरू में साहिल का ननिहाल है इसलिए दोनों चूरू पहुंच गए। मुस्कान ने बताया कि उसके पापा, ससुर, पति, बहनोई, चाचा आदि दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं इसलिए सुरक्षा के लिए वह एसपी दफ्तर आई है। उसने बताया कि वह साहिल के साथ ही रहना चाहती है। पति को छोड़ना चाहती है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

उसने बताया कि घरेलू बातों को लेकर उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। कई बार उसे खाना भी नहीं दिया जाता था। उसका पति मशीन का काम करता है। पति की मारपीट के बारे में उसने अपने पीहर में भी बताया था, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मुस्कान ने बताया कि उसके पीहर जावाबास में उसका पड़ोसी और रिश्ते में भतीजे 23 वर्षीय साहिल से उसकी धनिष्ठता तीन साल पहले हुई थी। उसने साहिल को अपनी आपबीती बताई थी। इसके बाद दोनों के संबंध गहरे होते चले गए और दोनों नजदीक आते गये, और करीबी सम्बन्ध भी बन गये, साहिल कार ड्राइवर है जो नवी कक्षा तक पढ़ा हुआ है।

महिला ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुस्कान ने कहा उसकी तीन साल पहले 23 वर्षीय साहिल से मुलाकात हुई और दोनों की बातें होने लगी। साहिल और मुस्कान का मकान करीब-करीब है, ऐसे में उनकी मुलाकातें प्यार में बदल गई और दोनों दो फरवरी को घर से निकलकर चूरू आ गए और चूरू कोर्ट में लिव इन के दस्तावेज तैयार करवा लिए है। साहिल के साथ एसपी दफ्तर पहुंची मुस्कान ने बताया वह दो बच्चों की मां है जिसका एक पांच साल का लड़का है और एक दस महीने की बेटी है। वहीं मुस्कान का कहना है कि बेटी का असली पिता साहिल ही है। दोनों के बीच तीन साल से जान पहचान थी और करीब एक साल पहले उसके घरवालों को भी उसके और साहिल के रिश्ते में बारे में पता चल गया था।