भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मुख्यमंत्री का धमतरी में भव्य रोड शो, रामू रोहरा के पक्ष में मतदान करने अपील की, शामिल हुये सैंकड़ों लोग।

धमतरी : भाजपा के लिये वर्तमान में सबसे बड़ा मजबूत वोट बैंक है महिलाओं का, सभी जाति और संप्रदाय की महिलायें जो वोट देने नहीं भी जाती थी, वे अब भाजपा के पक्ष में खड़ी हो गई है। वहीँ चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को धमतरी में आयोजित भाजपा के विशाल रोड शो में शामिल हुए। जहां रोड शो को जनता का भरपूर समर्थन मिला। सड़कों के दोनों ओर उमड़े जनसैलाब ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कमल का झंडा थामे भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों के गगनचुंबी नारों से पूरा धमतरी शहर गूंज उठा। 

श्री विष्णुदेव साय ने जनता से कमल का बटन दबा कर महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा सहित सभी 40 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने और ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ धमतरी शहर को दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने जनता को अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादे को पूरा करने की गारंटी दी है। म्युनिसिपल स्कूल से शुरू हुए इस विशाल रोड शो का काफिला शहर के प्रमुख चौक-चैराहों से गुजरते हुए बिलाई माता मंदिर परिसर में समाप्त हुआ। जहां सीएम साय ने विंध्यवासिनी माता की पूजा-अर्चना कर धमतरी सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। साथ ही इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, भाजपा सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए 7,000-8,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है, जिससे शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। 

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/