सागर दुल्हानी के कांग्रेस पार्टी में घर वापसी पर समर्थकों ने जताई ख़ुशी।

रायपुर : विधानसभा चुनाव के समय कुछ सक्रिय कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर चले गये थे, जिसका खमियाजा पार्टी को उठाना पड़ा था। ऐसे ही जुझारू और सक्रिय कार्यकर्ता अब कांग्रेस में लौट आये है, जिनमें सागर दुल्हानी का नाम है। सागर दुल्हानी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काई सक्रिय माने जाते है, कटोरा तालाब क्षेत्र में इनकी अच्छी पकड़ और साख है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी से दूर जाना कांग्रेस के लिये बड़ा नुकसान साबित हुआ है, वहीँ अब उनके कांग्रेस में पुनः वापसी कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी जताई है और इस पर कहा है कि पार्टी को पुनः मजबूती मिलेगी। वहीँ कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता और लोकप्रिय समाजसेवी अनेश बजाज ने भी सागर दुल्हानी के घर वापसी पर ख़ुशी जताई है।

उल्लेखनीय है कि, एआईसीसी ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के अनुमोदन से विभिन्न जिलों के जिन लोगों का निष्कासन रद्द किया गया है, उनमें रायपुर जिले से सागर दुल्हानी, अजीत कुकरेजा, दिवाकर साहू बिलासपुर से जसबीर गुब्बर, महासमुंद से विश्वजीत बेहरा, कांकेर से क्रांति नाग, बस्तर से बोमडा मंडावी, दंतेवाड़ा से मनोज मालवीय और नरेंद्र सुराना, बालोद से तुकाराम साहू, हलधर साहू, नूतन किशोर साहू, तुलेश साहू, सोहन साहू, खोमन सिन्हा, संध्या निषाद, प्रताप चंद्र साहू और रिखीराम साहू शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने ऐसे नेताओं के वापसी के लिए आवेदन लिया था, जो विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान विद्रोह कर चुनाव मैदान में उतरे थे। अब इन सभी की कांग्रेस में वापसी हो गई है।

भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti