108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी पर आयकर ने मारा छापा।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी के खिलाफ आयकर विभाग की कार्यवाही जारी है। आयकर विभाग के 8 से 10 अधिकारी अवंती विहार स्थित कंपनी के ऑफिस, संचालक धर्मेंद्र सिंह के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। कंपनी के अवंती विहार स्थित ऑफिस में सुबह से पहुंची हुई है, आईटी अधिकारी इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर जमीन की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ियों और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के बाद यह कार्यवाही की गई है। आयकर विभाग इस छापेमारी के दौरान सभी संदिग्ध लेन-देन और संपत्तियों की बारीकी से जांच कर रहा है।

108 भारत में आपातकालीन सेवाओं के लिए एक निःशुल्क टेलीफोन नंबर है। 108 आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवा एक निःशुल्क आपातकालीन सेवा है जो एकीकृत चिकित्सा, पुलिस और अग्नि आपातकालीन सेवायें प्रदान करती है। बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस (बीएलएसए) सेवा का उद्देश्य उन लोगों को उपचार प्रदान करना है जिन्हें तत्काल चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है। इसमें गर्भावस्था, बीमार बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दुर्घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों के मामले में परिवहन प्रदान करना शामिल होगा।

भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti