बागेश्वर धाम जायेंगे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू भी हो सकती है शामिल, पं. धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा….।

छतरपुर (म.प्र.) : देशभर में शायद कोई ऐसा हो जो पं. धीरेंद्र शास्त्री को नहीं जानता हो, वहीं कई बार अफवाहें भी उड़ी है कि प्रधानमंत्री मोदी भी उनके कार्यक्रम में शामिल हुये है, जबकि ऐसा नहीं है, वहीँ अब यह बात भी सही साबित होने वाली है, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम से जुड़ी यही बड़ी खबर अब सामने आई है। पीएम मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम का दौरा करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने बागेश्वर धाम पहुंचकर पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की है।

क्या है कार्यक्रम?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। वह बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमि पूजन करेंगे। बता दें कि बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड का पहला कैंसर अस्पताल बनने जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से कार्यक्रम को लेकर चर्चा की है और कार्यक्रम के लिए बागेश्वर धाम समिति और प्रशासन के द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। वहीँ दूसरी तरफ बागेश्वर धाम में कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन भी होगा। कन्या विवाह महोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी।

अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं धीरेंद्र :

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में कहा था कि या तो वक्फ बोर्ड मिटाओ या सनातन बोर्ड बनाओ। धीरेंद्र ने कहा था कि वक्फ बोर्ड के पास सन 2000 तक कुछ हजारी कर जमीन थी लेकिन 2024 तक इनके पास साढ़े 8 लाख एकड़ जमीन हो गई है। आपने यहां तक घोषणा कर दी कि संसद भवन भी वक्फ बोर्ड का है। वहीँ सनातन धर्म को लेकर पं. धीरेंद्र शास्त्री मुखर रहते है।

भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अकबरुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि यह दोनों देश के संविधान और कानून के लिए बहुत बड़ा चैलेंज हैं। अगर इनको लगता है कि इनको 15 मिनट देना चाहिए, तो हम भी कहते हैं कि इनको 15 मिनट दे देना चाहिए। वह 15 मिनट मांग रहे हैं तो करना क्या चाह रहे हैं? 15 मिनट लेकर वह क्या करेंगे? वह देश में अराजकता और दंगे फैलाएंगे और बम फोड़ेंगे, इसके अलावा वह क्या करेंगे?