बांका (बिहार) : बिहार में बांका जिला शंभूगंज थाना क्षेत्र के छोटी भरतशिला गांव में पांच बच्चों का पिता अपनी ही रिश्ते में लगने वाली भाभी के साथ फरार हो गया है। महिला भी तीन बच्चों की मां है। इस घटना के बाद भागी हुई महिला का पति नाराज है। वह रोज आरोपी की पत्नी से गाली-गलौज कर रहा है। मारपीट पर उतारू हो रहा है। इससे गांव में काफी विवाद बढ़ गया है। इसके बाद से देवर और भाभी दोनों के घरों में कलह मची हुई है। देवर-भाभी का घर आसपास है, दोनों पड़ोसी है। ऐसे में जिस महिला का पति भागा है, उसे पड़ोसी से रोज धमकी मिल रही है। पड़ोसी जबरन शादी करने की धमकी दे रहा है। इससे परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत की है। यह मामला बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र का है। यहां छोटी भरतशिला गांव में पांच बच्चों का पिता अपनी ही रिश्ते में लगने वाली भाभी के साथ फरार हो गया है। गाँव में मामले को लेकर काफी गहमागहमी हो गई है।
13 साल पहले हुई थी शादी :
इस मामले की शिकायत लेकर शनिवार की देर रात्रि आरोपी भागे हुये देवर की पत्नी थाने पहुंची। उसने पुलिस से पति और महिला को बरामद करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, छोटी भरतशिला गांव के नारायण तांती की शादी 13 साल पहले बेलहर थाना क्षेत्र के ददनीचक गांव की संजू देवी से हुई थी। शादी के बाद उनके चार बेटियां और एक बेटा हुआ। इसी बीच नारायण तांती का पड़ोस की तीन बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद दोनों घर छोड़कर भाग गए है। ऐसे कई मामले लगातार सामने आ रहे है, जिसमें शादीशुदा महिला भी भाग रही है।
महिला और परिजन डरे :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
वहीँ इस घटना के बाद पत्नी भाग जाने के कारण फरार महिला का पति नारायण तांती की उक्त आरोपी की पत्नी को धमका रहा है। वह गाली-गलौज कर रहा है। मारपीट पर उतारू है। पत्नी को वापस नहीं लाने पर जबरन सिंदूर डालने की धमकी दे रहा है। इससे महिला और उसके परिजन भी डरे हुए हैं। शनिवार को पीड़िता ने थाने में शिकायत दी है। शंभूगंज थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा आवेदन दिया गया है, मोबाइल लोकेशन के आधार पर महिला को खोजा जा रहा है। इसके साथ ही एक टीम बनाकर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।