क्या गर्दन और सिर दर्द से आप लगातार परेशान है? हो सकती है ये खतरनाक बीमारी….।

स्वास्थ्य : गर्दन-कंधे के आसपास के हिस्से में हो रहे दर्द को नजरअंदाज करने की गलती न करें। क्योंकि ये सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस या नेक सर्वाइकल का संकेत हो सकता है। इन दिनों सर्वाइकल पेन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसका प्रमुख कारण लगातार कंप्यूटर अथवा मोबाईल पर काम करने के कारण है। ऐसे में युवा से लेकर बुजुर्ग तक इस परेशानी से जूझ रहे हैं। इस पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो बाद में बेहद गंभीर बन सकती है। ऐसे में यह जानना जरुरी है कि सर्वाइकल पेन क्या होता है, यह कितना खतरनाक है और इससे छुटकारा कैसे पा सकते हैं?

सर्वाइकल पेन क्या है :

सर्वाइकल स्पाइन वर्टिब्रा से बनी रहती है। ये सिर से C7 वर्टिब्रा लिगामेंट और मसल्स तक फैली रहती है। इससे सर्वाइकल एरिया में मौजूद मांसपेशियों को स्थिरता मिलती है। गर्दन और कंधे के हिस्से का कठोर होना नेक सर्वाइकल कहलाता है।सर्वाइकल पेन हड्डियों से जुड़ा दर्द है, जिसकी वजह से गर्दन, कंधे, रीढ़ की हड्डी और कमर में दर्द-अकड़न महसूस हो सकती है। इससे दर्द की समस्या हो सकती है, ऐसे में समय रहते इसका निवारण जरुरी है।

सर्वाइकल पेन का कारण :

1. घंटों बैठकर काम करना

2. झटका लगने से

3. गलत पोजीशन में बैठने-सोने 

4. झुककर बैठना 

5. कई गलत आदतें इसकी वजह बनती है

सर्वाइकल पेन है या नहीं कैसे पता करें :

गर्दन या कंधे के आस-पास के हिस्से में अगर लगातार दर्द बना हुआ है तो किसी स्पाइन सर्जन से जाकर मिले। गर्दन का एक्स-रे कराने के साथ डॉक्टर कुछ दवाएं देते हैं। अगर 10 दिनों तक उससे भी दर्द ठीक नहीं होता है तो MRI करानी पड़ती है। जिसमें सर्वाइकल स्पाइन की पूरी जानकारी मिलती है। इसमें सर्वाइकल का पता चल सकता है। साथ ही बिना तकिये के सोने की आदत जल्द ही डाल लें।

सर्वाइकल पेन के लक्षण :

गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

गर्दन में तेज दर्द और अकड़न, जिससे गर्दन मूव करने में परेशानी होना।

गर्दन में सूजन और दर्द।

सिरदर्द।

जी मिचलाना।

हाथ-पैर में झुनझुनी।

गर्दन घुमाने में आवाज आना।

हाथ, बाजू और उंगलियों में कमजोरी

गर्दन, कमर या कंधे में बेतहाशा दर्द।

सर्वाइकल पेन से बचने के लिए क्या करें :

1. खराब लाइफस्टाइल को सुधाएं।

2. कई तरह के योग-एक्सरसाइज सर्वाइकल पेन से राहत दिलाते हैं।

3.फीजियो थेरेपी से सर्वाइकल पेन ठीक करने में मदद मिलती है।

4. बर्फ से सिंकाई।

5. एक ही जगह और पोजिशन में लगातार न बैठें।

6. भारी सामान न उठाएं।

7. तनाव से बचें।