मुख्यमंत्री साय का आज 61 वां जन्मदिवस, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई।

रायपुर : जबसे राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने तब से राज्य में खुशहाली की बयार बहने लगी है, वहीँ आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना 61वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम साय को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। वे राज्य की जनता के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें जनसेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं ने सीएम साय को सोशल मीडिया में ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है। 21 फरवरी 1964 को, विष्णु देव साय का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के बगिया गाँव में एक किसान परिवार में हुआ था। सीएम साय आज जशपुर जाएंगे। वहां अपने निजी निवास बगिया में परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। वहां पर वे सत्यनारायण व्रत कथा भी सुनेंगे। मुख्यमंत्री साय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य हैं। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुनकुरी का प्रतिनिधित्व करते हैं। 13 दिसंबर 2023 को शपथ लेने के बाद वह आधिकारिक तौर पर छत्तीसगढ़ के दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री बन गए।