दुर्ग/भिलाई : स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी ने बीते 18 फरवरी को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें अपने बायफ्रेंड पर इज्जत बर्बाद करने का आरोप लगाया है। इस घटना में लड़की ने बॉयफ्रेंड के दोस्तों को भी अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उसने अपने मोबाइल पैटर्न लॉक का सिंबाल भी बनाया है। घटना के बाद मृतका के परिजनों के साथ मोहल्ले वालों ने स्मृति नगर चौकी के सामने प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी व कड़ी कार्यवाही की मांग की थी। वहीँ अब पुलिस ने सुसाइड नोट, परिजनों के कथन और मोबाइल में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आदि बारले (19 वर्ष) के खिलाफ धारा 108, 64(2)(एम) बीएनएस, 5(बी), 6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बॉयफ्रेंड के दोस्तों की भूमिका संदिग्ध :
- मामले में मिली जानकारी के अनुसार स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग ने 18 फरवरी को अपने घर पर फांसी लगा ली थी। नाबालिग के कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने उसके बॉयफ्रेंड आदी बारले और उसके दोस्तों के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है।
- किशोरी का उसके ही मोहल्ले में रहने वाले आदी बारले से बीते जून से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच फोन व वॉट्सअप पर बातें भी होती थी।
- किशोरी के वाट्सएप चैट व सुसाइड नोट से यह स्पष्ट हो रहा है कि आरोपित आदी बारले ने उससे कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए थे। किशोरी और आदी बारले 16 फरवरी की शाम को आखिरी बार मिले थे। उसी दौरान किशोरी के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
इज्जत बर्बाद करने का शब्द इस ओर कर रही इशारा :
भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti
- सुसाइड नोट और वाट्सएप चैट से ये तो स्पष्ट हो चुका है कि किशोरी के बायफ्रेंड ने उससे दुष्कर्म किया था, लेकिन उसके दोस्तों की भूमिका स्पष्ट नहीं है। सुसाइड नोट और मृतका के मोबाईल से मिले वाट्सएप चैट इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि उसके बायफ्रेंड ने एक योजना के तहत अपने दोस्तों को उस समय इशारा देकर बुलाया, जिस समय वो उसके साथ निजी पल बिता रहा था।
- किशोरी आपत्तिजनक स्थिति में थी और उसी समय आदी के दोस्तों ने देख लिया था। चैट में किशोरी ने ये भी लिखा कि उसके दोस्तों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी, जिससे वो उसे ब्लैकमेल करने वाले थे। उसने अपनी चैट में बार बार इज्जत बर्बाद करने की बात लिखी थी।
सुसाइड नोट में लिखी है ये बातें :
सुसाइड नोट में लिखा है कि – ‘मैंने जो किया मानती हूं गलती मेरी है, लेकिन आदी और मेरी मर्जी से हुआ सब और उसके अलावा आज तक कभी ये चीज मैंने किसी के साथ नहीं की। ये कोई पहली बार नहीं था। उसके घर मैं आती जाती थी। ये सब तब से है। दो जून 2024 से सब चला आ रहा है। मैंने कभी जबरदस्ती तो कभी मर्जी से किया। मैंने उसको बातया कि आदी मैं साल के आखिरी में शादी करने वाली हूं। अब मैं कुछ नहीं करूंगी। अंत में मोबाइल के पैटर्न लाक का सिंबाल हुआ है।’
घटना के खुलासे में अब आई ये जानकारी :
आरोपी आदि बारले के घर के पास में एक जीम है। आरोपी ने रविवार को उसे मिलने के लिए उसी गार्डन वाले जिम में बुलाया था। आरोपी ने सत्यप्रकाश पांडेय से दोपहर में जीम की चांबी मांगी थी। शाम को 7.50 बजे उससे मिलने के लिए किशोरी पहुंची। आदि जीम का ताला खोलकर अंदर ले गया और बलात्कार किया है, तो ऐसे में कुछ कह पाना मुश्किल है। वहीँ आगे की घटना के अनुसार दोनों जीम के अंदर थे। इसी बीच एक युवक मोबाइल से बातचीत करते गार्डन पहुंचा। उसने देखा कि जीम का ताला खुला हुआ है और बिजली गुल थी। पास जाकर टार्च जलाया और कमरे के अंदर देखा। उसे आदि गलत कृत्य करते दिखा। उसे डांट लगाई और कमरे से बाहर निकलने बोला। जब बाहर आए तो उसने आदि को चार थप्पड़ जड़ा। दोनों को परिजनों को घटना की जानकारी देने की बात कही। दोनों अपने घर चले गए। मामला उजागर होने पर किशोरी ने फांसी लगी ली। वहीँ बयानों में विरोधभास है, जिसके कारण यह एकबारगी बॉयफ्रेंड की ही साजिश मानी जा रही है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
दोनों का रिलेशनशिप था। सुसाइडनोट और मोबाइल में साक्ष्य मिले हैं। लड़की को पता चला कि मामला खुला गया है तो बदनामी के डर से नाबालिग लड़की ने सुसाइड किया। आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और बालात्कार के प्रकरण में जुर्म दर्ज कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। – जितेन्द्र शुक्ला, एसपी



