धर्म/ज्योतिष : ग्रह परिवर्तन से लोगों के जीवन पर अलग – अलग प्रभाव पड़ते है, ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन करने पर कई तरह के योग बनते हैं। ऐसे में समय-समय पर सभी ग्रह किसी न किसी ऐसी राशि में प्रवेश करते हैं, जहां पहले से ही अन्य ग्रह मौजूद रहते हैं। इस तरह जब दो या दो से अधिक ग्रह एक राशि में रहते हैं तो युति बनती है। फरवरी माह में भी ऐसी ही युति बनने जा रही है। कुंभ राशि में 27 फरवरी को त्रिग्रही योग बनेगा। रात्रि के समय जैसे ही कुंभ राशि से बुध मीन में गोचर करेंगे तो कुंभ में सूर्य, चंद्रमा और शनि की युति होगी। वहीं मीन में शुक्र, राहु और बुध युति बनाएंगे। कुंभ में बन रहे त्रिग्रही योग से कुछ राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इन राशियों की आय दोगुनी होने की संभावना है। तो आइए जानते हैं, वे कौन सी राशियां हैं जिनकी आय इस दौरान दोगुनी हो सकती है। जानिये कौन सर राशियों को मिलेगा लाभ?
मेष : राशियों में प्रथम राशि
कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का प्रभाव मेष राशि के जातकों पर भी देखने को मिल सकता है। यह उनके लिए धन प्राप्ति का समय है। उन्हें नई नौकरी, व्यापार में लाभ और निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। उनकी कृपा से व्यापार और कैरियर संबंधी परेशानियां दूर होंगी। साथ ही व्यापार में मनचाही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छोटे भाई-बहन आपसे प्रेम करेंगे।
वृषभ : राशियों में द्वितीय राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। त्रिग्रही योग की कृपा से इनके करियर में उन्नति होगी और पुराने निवेशों से इन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। इनकी आय में निश्चित रूप से वृद्धि हो सकती है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में आर्थिक वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। ग्रहों के बदलाव् का इन्हें बड़ा लाभ मिलेगा।
सिंह : राशियों में पंचम राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भी त्रिग्रही योग बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। खासतौर पर करियर और व्यापार में नई योजनाएं इनके लिए अच्छे अवसर लेकर आएंगी, जिससे इनकी आय में वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें इस महीने सफलता मिल सकती है। नौकरी की तलाश पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
तुला : राशियों में सप्तम राशि
भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti
तुला राशि के जातकों को इस योग के दौरान आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। इनके पेशेवर जीवन में प्रगति होगी और इन्हें नए अवसर मिलेंगे, जिससे इनकी आय में वृद्धि होगी। इस राशि के जातकों पर शनि देव अपनी कृपा बरसाएंगे। उनके आशीर्वाद से आपको केरियर में विशेष लाभ मिलेगा। बिगड़े और अधूरे काम बनेंगे। जीवन में खुशियाँ आएंगी। शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी।
धनु : राशियों में नवम राशि
धनु राशि वालों को इस दौरान कई नए अवसर मिलेंगे। उनकी आय के स्रोत बढ़ेंगे और साथ ही पुराने मामलों में सफलता मिलने से आय दोगुनी हो सकती है। भाग्य अच्छा रहेगा, भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी मिलने के अधिक अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
मकर : राशियों में दशम राशि
मकर राशि वालों के लिए भी त्रिग्रही योग शुभ साबित हो सकता है। यह समय उनके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा क्योंकि वे नए निवेश और व्यावसायिक योजनाओं से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। जो लोग सरकारी सेवा के क्षेत्र में हैं उन्हें नया अवसर मिलेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। करियर में बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
(साभार : ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं c/o indiatv)



