नई दिल्ली : पहचान पत्रों में एक छोटी सी गड़बड़ी के कारण मुसीबत उठानी पड़ जाती है, ऐसे में आज जहाँ सभी दस्तावेज़ ऑनलाईन है तो सभी में जानकारी पूर्ण रूप से सही होना अनिवार्य है, एक भी स्पेलिंग मिस्टेक होने पर भारी पड़ सकती है। आधार कार्ड आज के समय में एक जरूरी पहचान का दस्तावेज बन चुका है। स्कूल एडमीशन से लेकर बैंक में अकाउंट खुलवाने तक हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। हर उस जगह पर इसका इस्तेमाल किया जाता है जहां पर आईडी प्रूफ की जरूरत पड़ती है। अगर आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत हो जाए इससे बड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि UIDAI इसे अपडेट करने की सुविधा भी देता है। फिर भी इसकी जानकारी होना जरुरी है, जानकारी के अभाव में समस्या खड़ी हो सकती है।
आधार कार्ड जब भी कोई जानकारी गलत होती है तो हम उसे आधार केंद्र जाकर अपडेट करा सकते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि आधार कार्ड में नाम, मोबाइल नंबर, घर का पता, जेंडर आदि जानकारियों को अपडेट कराने की अलग अलग सीमा तय है। कुछ जानकारियां आप असीमित बार अपडेट कर सकते हैं जबकि वहीं कुछ चीजों को आप सिर्फ एक बार ही अपडेट कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप किन-किन चीजों को कितनी बार अपडेट कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर अपडेट :
आधार कार्ड में अगर मोबाइल नंबर गलत हो गया है या फिर आपने अपना नंबर बदल दिया है तो आप इसे अपडेट करा सकते हैं। UIDAI आधार कारकों को नंबर बदलने की सुविधा देता है। आपको बता दें कि इसकी कोई सीमा नहीं है। आप चाहें तो कितनी बार भी आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसकी कोई सीमा तय नहीं है।
नाम को अपडेट करना :
आधार कार्ड में आप अपने नाम को भी अपडेट कर सकते हैं। अगर आप आधार में नाम अपडेट करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। UIDAI आधार में नाम बदलने के लिए सिर्फ 2 मौके ही देता है। आप अपनी पूरी जिन्दगी में सिर्फ दो बार ही नाम को बदलवा सकते है।
जन्मतिथि को अपडेट करना :
गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत है तो आप इसे भी बदल सकते हैं। जन्मतिथि को लेकर UIDAI के नियम काफी सख्त है। आप आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ को सिर्फ एक बार ही अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र या फिर शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी, उसके बाद बदलाव नहीं होगा।
पता अपडेट करना :
आधार कार्ड बनवाते समय आप दूसरी जगह पर रह रहे थे और अब आपने घर बदल दिया है तो आप आसानी से आधार कार्ड पर घर का पता अपडेट कर सकते हैं। आपको बता दें कि मोबाईल नंबर की ही तरह आप घर का पता भी कितनी भी बार अपडेट कर सकते हैं। पता परिवर्तन के लिये के लिये भी कोई सीमा नहीं है।
कौन सी जानकारी Online-Offline होगी अपडेट :
UIDAI आधार कार्ड में चीजों को अपडेट करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह की सुविधा देता है। लेकिन आपको ध्यान रखना होगा की आप कुछ चीजों को घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपडेट कर सकते हैं जबकि वहीं कुछ चीजों के लिए आपको आधार केंद्र ही जाना होगा, उसके बाद ही उनका बदलाव हो सकता है।
अगर आप घर का पता, नाम, जन्मतिथि और जेंडर में कुछ भी अपडेट करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन प्रॉसेस के जरिए अपडेट कर पॉएंगे। मतलब इन चीजों के लिए आपको आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप अपने आधार कार्ड में बायोमैट्रिक डिटेल अपडेट करना चाहते हैं, मोबाइल नंबर बदलवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधार केंद्र जाने की जरूरत पड़ेगी। मतलब दो चीजों के लिये आपको आधार ऑफिस जाना ही होगा, जिसमें मोबाईल नंबर और बायोमैट्रिक जानकारी शामिल है।



