राजधानी में चाकूबाजी की घटना घटी, युवक घायल, देखें विडियो।

रायपुर : राजधानी में अपराध चरम पर है और अपराधियों के हौंसले लगातार बुलंद है, अपराधियों पर पुलिस की कार्यवाही लगातार हो रही है, जो कि नाकाफी है, वहीँ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। भनपुरी स्थित रामेश्वर नगर में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश अरविंद वर्मा ने संजय चंद्राकर पर चाकू से हमला कर दिया। जहां हिस्ट्रीशीटर बदमाश अरविंद वर्मा ने संजय चंद्राकर पर चाकू से हमला कर दिया है। जिससे संजय घायल हो गया है। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। राजधानी में आये दिन ऐसी घटनायें सामने आ रही है।

घटना में मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना भनपुरी स्थित रामेश्वर नगर की है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार को संजय चंद्राकर अपने घर जा रहा था तभी हिस्ट्रीशीटर बदमाश अरविंद वर्मा उससे विवाद करने लगा। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि, अरविंद वर्मा ने संजय चंद्राकर पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे संजय की आंख और हाथ में आई गंभीर चोट आई है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अरविंद और दीपक वर्मा ने संजय की हत्या की साजिश :

वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास में लगे सीसीटीवी चेक किया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें आप देख सकते है कि, हमले के दौरान हो-हल्ला सुनकर एक घर की महिलाएं दौड़कर बाहर आई। उन्होंने बीच बचाव करके बदमाश को रोका। जिससे कि पीड़ित की जान बच पाई, अन्यथा पीड़ित की जान भी जा सकती थी। बताया जा रहा है कि, अरविंद वर्मा ने पुरानी रंजिश के घटना को अंजाम दिया। बदमाश अरविंद वर्मा के ऊपर पूर्व में हत्या के कोशिश करने सहित दर्जन भर अपराध दर्ज है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि, अरविंद और दीपक वर्मा ने संजय की हत्या की साजिश रची थी, जो कि नाकाम हो गई। 

गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/