अजमेर (राजस्थान) : अजमेर में हिंदू लड़कियों को टारगेट कर ब्लैकमेल कांड को अंजाम देने के मामले में अब हिंदू संगठन सड़कों पर उतर गया है, मामले ने विरोध का बड़ा रूप ले लिया है। अजमेर में भारी विरोध आज भी प्रदर्शन जारी रहा। हिंदू सगंठनों ने ब्लैकमेल कांड पार्ट टू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान में योगी मॉडल के तहत दोषियों पर एक्शन के नारे लग रहे हैं। सड़कों पर महिलाओं का हुजूम भी उमड़ा है। राजस्थान में योगी मॉडल लाने की मांग हो रही है। इस घटना के बाद अजमेर में हिन्दू संगठनों के बीच बड़ा उबाल है।
वहीँ महिलाएं नारा लगा रही हैं। दोषियों पर योगी सरकार की तरह एक्शन की मांग कर रही हैं। नाबालिग हिंदू लड़कियों से घिनौनी वारदात को अंजाम देने वालों को फांसी देने की मांग हो रही है। महिलाओं का कहना है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी की तरह एक्शन लेने से गुनहगारों में डर पैदा होगा। इस काण्ड ने अजमेर वासियों को झकझोर दिया है।
पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार गिरफ्तार :
वहीँ इस मामले में अब तक पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिस कैफे को अड्डा बनाकर लड़कियों को बहला फुसलाकर लाया जाता था, उसके संचालक को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। कैफे पर बुलडोजर चल गया है और अब लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। आक्रोशित लोग मार्च कर रहे हैं। पूरा शहर बंद है। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी के फंदे पर लटकाने की मांग की जा रही है। आरोपियों के घरों पर किए गए इलीगल कंस्ट्रक्शन को प्रशासन ने तोड़ दिया है। शहर के लोग काफी आक्रोशित है।
पूर्व पार्षद से पुलिस कर रही है पूछताछ :
आरोप है कि अजमेर में नाबालिग हिंदू लड़कियां टारगेट थी, जिनके साथ बहला फुसलाकर पहले दोस्ती की जाती थी और फिर उन्हें एक कैफे में ले जाते थे और फिर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया जाता था। कैफे संचालक को पुलिस ने कर्नाटका से गिरफ्तार किया है। अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार हुये हैं, वहीँ पूर्व पार्षद से पुलिस पूछताछ कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कई अन्य लोग भी शामिल होंगे।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
अजमेर ब्लैकमेल कांड पार्ट टू की पहली शिकायत एक नाबालिग लड़की की तरफ से आई। बच्ची ने बिजयनगर थाने में अपने साथ आप बीती की शिकायत की। उसके बाद करीब 4 से 5 ऐसे परिवार भी सामने आये जिन्होंने इसी तरह की शिकायत की। यौन शोषण ब्लैकमेलिंग के मामले दर्ज कराए गए है।
फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर सजा देने की मांग :
हिंदू संगठनों की तरफ से किशनगढ़ में बंद के दौरान सड़कों पर रैली निकाली गई। शिवसेना के उप राज्य प्रमुख नरेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि बिजयनगर की घटना बेहद गंभीर है जिसमें एक विशेष वर्ग के युवकों ने लव जिहाद के तहत स्कूली लड़कियों के साथ दुराचार किया है, उन्होंने इस मामले में अभी की गई कार्यवाही को अपर्याप्त बताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सख्त कदम उठाने की मांग की है। राजावत ने कहा,”उत्तर प्रदेश में योगी सरकार इस तरह के असामाजिक तत्वों को सज़ा देने के लिए बुलडोज़र और डंडों का प्रयोग करती है, तो हमारी सरकार इतनी लाचार क्यों दिख रही है।” यहाँ भी वही तरीका अपनाना चाहिये।
प्रदर्शनकारी नेताओं ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच कर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर सभी दोषियों को सज़ा दी जानी चाहिए। राजावत ने कहा,”इसमें सिर्फ़ 5-10 लड़के ही दोषी नहीं हैं, क्योंकि कैफ़ै वालों और जूस वालों की भी इसमें मिलीभगत हो सकती है क्योंकि अगर उन्हें पता था कि वहां गलत हरकतें हो रही हैं तो उन्होंने इसका विरोध क्यों नहीं किया। उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जानी चाहिए।” ये उन सभी आरोपियों की मिलीभगत का ही नतीजा है।
क्या है मामला?
भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti
अजमेर संभाग के बिजयनगर में स्कूली छात्राओं को मोबाइल फोन का लालच देकर उनके यौन शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगे हैं।15 फरवरी को एक नाबालिग छात्रा के परिजनों ने बिजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद चार अन्य लड़कियों के परिजनों ने भी आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच की जा रही है। इसमें परत दर परत काफी कड़ियाँ जुड़ती जा रही है।



