घर में घुसा बछड़ा तो बेरहमी से कर दी हत्या, उसके बाद भी जी नहीं भरा तो किया घिनौना काम।

दुर्ग/भिलाई : हिन्दू धर्म में गाय को माता माना जाता है, जहाँ उसकी सेवा और रक्षा के लिये गौसेवक दिन रात लगे रहते है, ऐसे गौमाता के एक बछड़े की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है, मामला है भारत माता चौक कृष्णा नगर सुपेला निवासी आरोपी संतू टंडन (28) को एक बछड़े की बेरहमी से क्रूरतापूर्वक हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में सामने आया है कि आरोपी के पड़ोसी का बछड़ा घूमते हुए उसके घर में घुस गया था। आरोपी ने बछड़े को घर से खदेड़ने के बजाए उसकी निर्मम हत्या कर दी और उसकी लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया। इस घटना की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि भारत माता चौक कृष्णा नगर सुपेला निवासी प्रदीप सिन्हा द्वारा अपने पड़ोसी संतू टंडन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता ने एक गाय पाली है। गाय ने चार महीने पहले एक बछड़े को जन्म दिया था। 25 फरवरी को वो बछड़ा आरोपी संतू टंडन के घर में चला गया था। आरोपी ने पहले उसके ऊपर अपनी बाइक चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद एक बड़े से पत्थर से उसके सिर पर मार दिया। पत्थर से मारने के बाद आरोपी ने एक हेक्सा ब्लेड के टुकड़े से बछड़े का गला रेत दिया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इसके बाद आरोपी ने बछड़े के शव और घटना में प्रयुक्त पत्थर व ब्लेड के टुकड़े को एक प्लास्टिक की बोरी में भरा और उसे अपनी साइकिल से गांधी मोहल्ला कोसा नाला गया। वहां पर आरोपी ने बछड़े के शव को नाले में फेंक दिया, इस तरह से उसने बछड़े को मौत के घाट उतारने के बद भी नहीं छोड़ा और उसके साथ इतना निर्मम और घिनौना काण्ड कर दिया। इस मामले में जब शिकायतकर्ता को आरोपी पर संदेह हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बछड़े की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है।