रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सडकों पर आयोजन को लेकर कार्यवाही का आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार सड़कों पर जन्मदिन मनाना हो या कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने पर कार्यवाही की बात कही है, ऐसे में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेयर मीनल चौबे के बेटे ने सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाया है। इस मामले में अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के साथ उसके दो दोस्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस प्रतिबंधात्मक धाराओं में अलग से कार्यवाही कर रही है।
उल्लेखनीय है कि, रायपुर मेयर मीनल चौबे के बेटे मृणांक चौबे ने सड़क में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था। इस मामले में पुलिस ने मृणांक चौबे और उसके दो दोस्त पिंटू चंदेल और मनोज गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मामले में तुरंत कार्यवाही हुई है और महापौर मीनल ने भी इस मामले में माफ़ी मांगी है।
महापौर मीनल चौबे ने मांगी थी माफी :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
वीडियो सामने आने के बाद अब महापौर मीनल चौबे ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि, मैंने वीडियो देखा जो मेरे घर के सामने की है। मेरे बेटे का जन्मदिन था, उसने सड़क पर केक काटा है। मैंने आज सुबह ही अखबार में पढ़ा कि, हाईकोर्ट ने सड़कों पर केक काटने से मना किया है। जो भी हुआ गलत हुआ है मैंने अपने बेटे को समझाईश दी है। ऐसे में आईन्दा से ऐसा नहीं होगा।
दोबारा ऐसा नहीं होगा – मीनल चौबे
महापौर मीनल चौबे ने आगे कहा कि, मैं शासन-प्रशासन का पूरा सम्मान करती हूं। अगर मेरे या मेरे परिवारजनों की वजह से कोई परेशानी हुई होगी तो उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। सभी के बच्चों को यह समझना होगा कि, सड़क पर नहीं घर के अंदर केक काटना चाहिए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि, दोबारा ऐसा नहीं होगा। मामले में एक तरफ हिन्दूवादी संगठनों की बयानबाजी शुरू हो गई है तो वहीँ कांग्रेसी भी मौके का फायदा उठाने से नहीं चूक रहे है।



