नशे में विवाद के बाद दोस्त को पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाया, सामने आया ये मामला….।

बेमेतरा : नशे की गिरफ्त में आने के बाद दो युवकों में विवाद हो गया , जिसमें युवकों के विवाद बड़ा भयानक रूप ले लिया, मामल है छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर पेट्रोल डालकर कर आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद इस हादसे में एक पीड़ित युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम 43 वर्षीय कैलाश पांडेय था। वह ग्राम किरीतपुर का रहने वाला था।

शनिवार को कैलाश अपने गांव के दोस्त लोकेश चौहान के साथ मिलकर शराब पीता है। शराब के नशे में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसमें काफी बहस के बाद मामला गरमा और गुस्से में लोकेश ने कैलाश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वहां से भाग गया। विवाद इतना बढ़ा कि, लोकेश ने कैलाश के ऊपर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस हादसे में लोकेश की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई। 

गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/