बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले की पुलिस ने अवैध रूप से महुआ शराब बना रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 525 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई है। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 5 पांच हजार रूपए बताई जा रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना थी मिली कि, ग्राम सुढेली में दो युवक अवैध रूप से महुआ शराब बना रहे है। इसके बाद पुलिस ने ग्राम सुढेली में छापामारा कर सोमदास भारद्वाज और लोकनाथ कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले एल्युमिनियम के बर्तन, प्लास्टिक डिब्बे, मिट्टी के बर्तन, जलाऊ लकड़ी, और 525 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। 525 लीटर की महुआ शराब कीमत लगभग 1 लाख 5 पांच हजार रूपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(04) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं ऐसे मामलों में पुलिस की कार्यवाही जारी है। जगह – जगह अवैध शराब का कारोबार जारी है।
भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti



