रायपुर : खम्हारडीह थाना क्षेत्र के एश्वर्या एंपायर में एक किशोरी ने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। किशोरी की पहचान आहना जैन के रूप में हुई है, जो डीडी नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। आहना घर से बाहर गई थी और देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद आहना के पिता मनोज जैन ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले में अब तेलीबांधा के ऐश्वर्या एंपायर में छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में दूसरे दिन भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने खुदकुशी की या किसी ने उन्हें धक्का देकर गिराया गया है।
छात्रा के शव के पंचनामे के दौरान पता चला है कि उसकी पीठ पर चोट के निशान थे। ये निशान पीटने से आने वाले निशान जैसे थे। इसको लेकर परिजनों का कहना है कि यह खुदकुशी के बजाय कुछ और मामला है। ऐसा संदेह शुरू में ही जताया गया था। उल्लेखनीय है कि डीडी नगर में रहने वाली और एक निजी स्कूल की 12वीं की छात्रा आहना जैन शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे अपनी सहेली का बर्थडे मनाने घर से निकलीं थी। इसके बाद रात करीब 8 बजे तेलीबांधा के ऐश्वर्या एंपायर की बहुमंजिला बिल्डिंग से संदिग्ध रूप से गिरने से उसकी मौत हो गई।
खरोंच के बजाय पीटने जैसे निशान :
घटनास्थल और मृत छात्रा के शरीर पर चोट के निशान से यह मामला अब संदिग्ध हो गया है। छात्रा के फूफा आशीष जैन ने बताया कि पीठ पर चोट के निशान आमतौर पर मारने-पीटने जैसे थे। छत पर भी कई फुटप्रिंट मिलने की जानकारी मिली है। इस कारण मामला खुदकुशी के बजाय हत्या का प्रतीत होता है। आशीष जैन ने पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने का निवेदन किया है।
युवक का मोबाइल बंद :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
ज्ञात हो कि छात्रा कॉलोनी के एक युवक से मिलने गई थी। अब उस युवक का मोबाइल बंद आ रहा है। वह कॉलोनी के बी-3 ब्लॉक में रहता है। घटना वाली रात उसने छात्रा के परिजनों से संपर्क भी किया था, लेकिन इसके बाद से मोबाइल बंद हो गया है। रविवार को छात्रा के शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। युवक का मोबाइल बंद होने के कारण वह संदेह के दायरे में है। वहीँ इस मामले में छात्रा करीब 4 बजे से कॉलोनी में ही थीं। एक बार कॉलोनी से बाहर निकली, फिर वापस आई। इसके बाद कॉलोनी के बी-2 ब्लॉक में 7.47 मिनट में प्रवेश करने के बाद रात 8.08 बजे वह छत से गिरी। उसका ईयरफोन, चप्पल छत पर मिला है। छात्रा पढ़ाई में काफी होशियार थी। कत्थक नृत्य में इंटरनेशनल अवॉर्ड भी जीता था।



