रायपुर : राजधानी में आये दिन हादसे घटित हो रहे है, कभी कारों में भिड़ंत तो कभी ट्रकों के साथ दुर्घटना, वहीँ जब स्कूली बस की घटना हो तो आदमी सहम जाता है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। घटना सामने आई है कि विधानसभा रोड में कृष्णा पब्लिक स्कूल बस पेड़ से टकराकर पलट गई। बस बच्चों को लेने जा रही थी। कंडक्टर और ड्राइवर ही बस में सवार थे। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। बस में कोई बच्चा नहीं था, जिसके कारण किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, मौके प्र पुलिस ने पहुँच कर राहत कार्य शुरू कर दिया।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/