भोपाल (म.प्र.) : विभिन संस्कृतियाँ भारत का आभूषण है, यहाँ सबसे ज्यादा सम्प्रदाय और क्षेत्रिय संस्कृतियाँ एक साथ बड़े ही प्रेम और सद्भाव से रहती है, वहीँ सभी त्यौहार हिन्दू और मुसलमान मिलकर मनाते है, ऐसे में अब जहाँ पवित्र रमजान का महीना शुरू हो चुका है, तो अब फिर शुरू हो चुकी है सोशल मीडिया पर नफरत भरे मैसेजों की बाढ़, जिसमें मुस्लिमों से रमजान के दौरान सिर्फ मुस्लिम दुकानदारों से सामान खरीदने की अपील की जा रही है। गंगा जमुना तहजीब वाले शहर भोपाल के मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि यह गलत परंपरा है लेकिन वायरल मैसेज ने सूबे की सियासत को गरमा जरूर दिया है।
मोबाइल में मैसेज के जरिए ट्विटर पर पोस्ट के जरिए मुस्लिमों से सामान खरीदने की अपील हो रही है। इसमें कहा जा रहा है, ”मुस्लिम भाई बहन से इतनी ही गुजारिश करनी है की इफ्तार का सामान सिर्फ और सिर्फ अपने मुसलमान भाई से खरीदें। किसी हिंदू की दुकान या ठेले से गलती से भी इफ्तार का सामान ना खरीदें यह लोग आपको कुछ भी खिला सकते हैं नफरत में। रमजान इफ्तार की खरीदारी अपनों से ही करें अपना त्योहार अपनों से व्यवहार।” ऐसे नफरती सन्देश लगातार अग्रेषित होना शुरू हो गये है।
सोशल मीडिया पर चल रहा कैंपेन :
गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
मुसलमान को मुसलमान से ही खरीदारी करने की सलाह देते ऐसे मैसेज और ट्वीट इन दोनों देश दुनिया में सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बकायदा सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के द्वारा एक कैंपेन चलाया जा रहा है जिसमें केवल मुस्लिम दुकानदारों से सामान खरीदने की अपील हो रही है। भोपाल में ऐसे कुछ लोगों से मुलाकात की गई तो उन्होंने अपने मोबाइल पर आ रहे इस तरह के मैसेज तो दिखाए लेकिन साथ में यह भी कहा कि इस तरह के मैसेज पर वो ध्यान नहीं देंगे और जो लोग इस तरह के मैसेज भेज समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। वहीँ प्रेम सद्भाव की भावना बरक़रार रखने की बात कही गई। कुछ लोग राजनैतिक रोटियां सेंकने के लिये ऐसे कृत्य कर रहे है।
सोशल मीडिया पर क्या लिख रहे लोग?
मोबाइल पर मैसेज के अलावा कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी ऐसी ही बातें लिखी जा रही है। इबरार अहमद नाम से एक X यूजर ने अपने हैंडल पर लिखा है कि ‘Assalamualaikum हम सबकी खुश नसीबी रमज़ान का मुबारक। महीना आ गया है। साथी को रमजान मुबारक खरीदारी देखभाल कर करें। ख़ास तौर पर उन लोगों से खरीदें जो आपकी खरीदारी से अपना रमजान और ईद खुशी के साथ मना सके। अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त रमज़ान की बरकत से हमारे गुनाह माफ फरमाये। आमीन।’
तन्वीर ने अपने हैंडल पर लिखा है, ”हिंदूस्तान के सभी मुस्लिम भाई बहनों को रमजान मुबारक। बस आप सभी करोड़ मुस्लिम भाई बहनों से इतनी गुजारिश करनी है की इफ्तार का सामान सिर्फ और सिर्फ अपने मुस्लिम भाई से खरीदे। किसी हिंदू की दुकान या ठेले से गलती से भी इफ्तार का सामान ना खरीदे यह लोग आपको कुछ भी खिला सकते हैं नफरत से।”
अली सोहराब ने लिखा, ”इस्तीनज़ा तो दूर की बात है, नजिस तो…. के बाद भी हाथ नहीं धोते इसलिए रमजान इफ्तार की खरीदारी अपनों से ही करें अपना त्योहार अपनों से।”
‘हिंदू समाज बॉयकॉट करेगा तो हो जाएगी मुश्किल’ :
वहीं, इस मामले पर अब सियासत भी शुरू हो गई है। भाजपा विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जैसे मुस्लिम लोगों से अपील की जा रही है। मुसलमानों से सामान खरीदे। अगर हिंदू समाज आपका बॉयकॉट करेगा तो आपके लिए मुश्किल हो जाएगी। दूसरी तरफ अब रमजान पर इसी तरह की अपील होने पर कांग्रेस ने भी चिंता जताई है। एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि पिछले 10 सालों के दौरान देश में माहौल इतना खराब कर दिया गया है कि लोग अपने-अपने धर्मों से खरीददारी की बात कर रहे हैं।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
बहरहाल, त्यौहार वैसे तो भाईचारे के साथ मनाये जाते हैं लेकिन इस तरह के मैसेज भेजकर लोगों को भड़काने की जो कोशिश हो रही है उसपर लगाम लगाई जानी चाहिए। हालाँकि अधिकांश लोग ऐसी बातों के बहकावे में नहीं आ रहे है, जिसे जो सामान जहाँ मिल रहा है वो वहीँ खरीद रहा है, बाकी ये सब सस्ती लोकप्रियता के शिगूफे ही है।



