श्रीगणेश की आरती और शंख बजाकर महापौर मीनल ने संभाला पदभार, जय श्रीराम के लगे नारे। क्या यूजर चार्ज का वादा समयावधि में होगा पूरा?

रायपुर : निकाय चुनाव इस बार अपने नियत समय से लगभग 1 माह देरी से सम्पन्न हुआ है, ऐसे में अब भाजपा को काफी बड़ी बढ़त मिली है, राजधानी के 70 वार्डों में से 60 में भाजपा का प्रत्याशी है तो 3 में निर्दलीय वहीँ 7 प्रत्याशी कांग्रेस से है। आपको बता दें की अब जहाँ सभी कार्यक्रम पूर्ण हो चुके है तो ऐसे में छत्तीसगढ़ के रायपुर में निगम मुख्यालय में सोमवार को शुभ मुहूर्त में महापौर मीनल चौबे ने पदभार ग्रहण किया है। सबसे पहले उन्होंने महापौर कक्ष में शंख ध्वनि और जय श्रीराम के नारे के बीच प्रथम देव गणेशजी की पूजा-आरती की और महापौर की कुर्सी पर बैठते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। शुभकामनाएं देने के लिए महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंचीं थी, इस दौरान मीनल काफी खुश नजर आई और अपने वादों को पूरा करने की बात कही है।

महापौर का स्वागत बाजे-गाजे से किया गया। शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी सहित पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व पार्षद, महिला संगठन और शहर के लोगों ने भी स्वागत किया। मेयर की कुर्सी पर बैठते ही मीनल चौबे ने शहर के लोगों की सुविधाओं और विकास पर जोर दिया। साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भारी संख्या में मीडियाकर्मी भी उपस्थित थे।

परम्परा भी टूटी :

यह परम्परा रही है कि निगम आयुक्त या उनके प्रतिनिधि के रूप में कोई वरिष्ठ अफसर नवनिर्वाचित महापौर की अगुवानी करते हुए महापौर कक्ष तक लाते हैं। फिर पदभार ग्रहण होता है, परंतु ये परंपरा नहीं निभाई गई। राष्ट्रपति के फोटो फ्रेम के जाले तक साफ नहीं किये गये, महापौर के पदभार ग्रहण के दौरान महापौर के कमरे को तो चमकाया गया, लेकिन निगम के प्रवेश हाल में पूर्व महापौर किरणमयी के कार्यकाल के समय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के साथ जो फोटो फ्रेम लगा हुआ है, उसका जाला तक साफ नहीं किया गया है।

यूजर चार्ज कम करने का किया था चुनावी वादा :

भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

हालांकि मीनल चौबे के पदभर सँभालने के इंतजार में बैठे लोग अपना संपत्ति कर चुकाने में ढिलाई बरत रहे है, पिछले तीन बार के कार्यकाल में आम लोगों पर संपत्ति कर और यूजर चार्ज के नाम पर चौगुना लूटा गया है, वहीँ इस बार चुनावी वादे में यूजर चार्ज की छूट को लेकर आम आदमी इंतजार कर रहा है कि यूजर चार्ज में छूट के बाद ही वह अपना सम्पति कर चुकाये , साथ ही अधिकारीयों द्वारा संपत्ति कर वसूली के लिये लोगों को फोन आने भी शुरू हो गये है, ऐसे में नवनियुक्त महापौर इस समस्या का हल कब करेंगे अथवा यह वर्ष आम जनता को छला जायेगा?