पुलिस लेकर पहुंची दूल्हे की बारात, दुल्हन ने किया शादी से मना, सामने आई हैरान जनक वजह।

सीतापुर (उ.प्र.) : खबर के शुरुआत में कुछ कहने और सोचने से पहले खबर को पढ़ते है, मामला है यूपी के सीतापुर में दहेज में पांच लाख रुपयों की मांग पूरी नहीं हुई तो दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा, जिसके बाद कन्या पक्ष की शिकायत पर पुलिस दूल्हे के साथ बारात लेकर पहुंची। इसके बाद पुलिस के सामने ही कन्या और वर पक्ष के बीच जमकर कहा सुनी हुई, मामले में काफी विवाद हुआ। इसी बीच ये पता चला कि दूल्हे की पहले भी शादी हो चुकी है दहेज के लिए वह दूसरी शादी करने आया था। यह जानकारी मिलने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हन लिए बगैर बारात बैरंग वापस लौट गई। यह पूरा मामला रामकोट थाना क्षेत्र का है। वहीँ आज के समय में जहाँ दहेज़ से ज्यादा अहमियत लोग लड़कियों को दे रहे है, ऐसे में यह हैरान करने वाला मामला चौंकाने वाला है।

दुल्हन ने तोड़ दी शादी, सामने आई ये वजह :

रामकोट थाना क्षेत्र की नवीन चौक के रहने वाले विजय विनोद मिश्रा के पुत्र अभिषेक मिश्रा का विवाह दो मार्च को राधा मिश्रा के साथ तय हुआ था। बताया जाता है कि देर रात तक वर पक्ष गेस्ट हाउस में बारात लेकर नहीं पहुंचा। पूरी साज सज्जा के साथ दुल्हन पक्ष तैयार बैठा हुआ था और दुल्हन अपने हाथों में पति के नाम की मेंहदी लगाए अपने जीवन साथी के आने का इंतजार करती रही, लेकिन देर रात तक उसके सपनों का राजकुमार बारात लेकर नहीं पहुंचा, जिसके बाद युवती और परिजनों के लिये मुसीबत खड़ी हो गई। इस पर जब दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे के घर पहुंचे तो पता चला कि दूल्हा घर छोड़कर भाग गया है।

झाड़ियों में छिपा हुआ था दूल्हा :

वहीँ दुल्हन के परिवार वालों ने थाने जाकर पुलिस से  शिकायत की तो पुलिस ने रात करीब 12 बजे दूल्हे अभिषेक मिश्र की तलाश शुरू की गई तो वह झाड़ियों के बीच छिपा हुआ था। दूल्हे और बारात को लेकर पुलिस कन्या पक्ष के घर पहुंची जहां पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच दुल्हन को अभिषेक की दूसरी शादी की बात पता चली तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले के बाद फिर क्या था हंगामा और बढ़ गया। पुलिस ने बीच बचाव करके मामले को शांत करवाया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए बैरंग वापस लौट गई। इस मामले के खुलासे दुल्हन पक्ष सकते में आ गया।

पुलिस ने दोनों पक्ष को शांत कराया :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इस मामले में लड़की पक्ष का आरोप है कि दहेज में दूल्हे पक्ष को 10 लाख रुपए दिए गए थे लेकिन फिर से 5 लाख की और मांग की गई थी, जिसे पूरा नहीं करने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा और फिर देर रात तक चले विवाद के बाद शादी टूट गई है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रभारी निरीक्षक जंग बहादुर पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, पुलिस गई थी, शादी टूट गई है। तहरीर मिलते ही आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी। वहीँ इस मामले में एक बारगी यही बात सामने आ रही है, दहेज़ को लेकर यह मामला आगे बढ़ाया गया होगा। बाकी पुलिस ने आगे की कार्यवाही की बात कही है।