लिव इन में रह रही छात्रा की हत्या, बिगड़ी बात तो टीचर ने कर दिया काण्ड, जंगल में मिली जली और अर्धनग्न लाश।

कोरबा : लिव इन रिलेशनशिप भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है, लेकिन माता-पिता की बातें संतान नहीं मान रही है कि माता-पिता ध्यान नहीं दे रहे है, लेकिन इसका भयानक परिणाम युवा पीढ़ी को भुगतना पड़ रहा है। मामला है तीन दिन पहले पाली विकासखंड के गांव बगदरा के पास गिद्धराइलमाड़ा पहाड़ के पास अर्द्धनग्न व जली हुई अवस्था में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने अब सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने एक शिक्षक और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। मृत महिला की पहचान शशिकला से की गई है जो पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र की रहने वाली थी। शिक्षक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। रोजाना की जरूरतों के लिए पैसे मांगने पर शिक्षक के साथ विवाद होता था और यही उसकी हत्या का कारण बना। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इस मामले से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि 3 मार्च को पाली थानांतर्गत गांव बगदरा गिद्धराइलमाड़ा पहाड़ किनारे घने जंगल में एक महिला की अधजली लाश मिली थी। शरीर पर आधा कपड़ा था, आधा शरीर निर्वस्त्र था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन की और मृत महिला की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में संपर्क किया गया,पुलिस ने लगातार पतासाजी की।

मृत महिला की पहचान विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत कोरबी चौकी की रहने वाली शशिकला पुलस्त से की गई, जो लगभग 27 वर्ष की थी। लड़की की अंगूठी और ब्रेसलेट को देखकर उसके भाई अशोक ने शव की पहचान की। पुलिस ने इसके बाद लड़की के बारे में जानकारी जुटाई गई और छानबीन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। तब पुलिस को पता चला कि वर्ष 2018 से शशिकला शिक्षक नीलम दास उम्र 46 वर्ष के साथ रह रही थी। दोनों एक साथ ही रहते थे।

जानकारी सामने आई है कि मिलन दास ने उसे कटघोरा में एक किराए के मकान में रखा हुआ था। घटना से पहले दोनों के बीच 28 फरवरी की सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच विवाद हुआ था। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए शशिकला मिलन दास से पैसे मांग रही थी लेकिन मिलन उसे पैसे देने को तैयार नहीं था। इसे लेकर दोनों के बीच नोंकझोंक और मारपीट की नौबत आ गई थी। विवाद बढ़ने पर शशिकला ने मिलन दास का बाल पकड़कर खींच दिया था, दोनों के बीच विवाद ने बड़ा रूप ले लिया था।

जिस समय यह घटना हुई थी उस समय मिलन का ड्राइवर सावन यादव उम्र 30 वर्ष निवासी रंगोले थाना पाली भी घर के बाहर ही मौजूद था। सिर का बाल खींचने से मिलन दास इतना आक्रोशित हो गया कि उसने गमछा शशिकला के गले में लपेटकर खींच दिया और तब तक खींचे रखा जब तक शशिकला की मौत नहीं हो गई। घटना के बाद मिलन डर गया और उसने अपने ड्राइवर सावन यादव को भी भरोसे में लिया और उसके बाद घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया।

दोनों ने शशिकला के शव को कटघोरा स्थित किराए के मकान में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया था। इसके बाद दोनों दिन ढलने और रात होने का इंतजार करते रहे। रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच जब पड़ोसी सो गए और आसपास का क्षेत्र शांत हो गया तब मिलन ने अपने ड्राइवर सावन के साथ मिलकर कमरे का दरवाजा खोला और शशिकला के शव को उठाकर अपने स्कार्पियो सीजी-12एजी-9226 में डाल दिया। यहां से लेकर बगदरा के रास्ते जंगल गए।

पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

गिद्धराइलमाड़ा पहाड़ के नीचे घनघोर जंगल में स्कार्पियो से शव को उतारकर पेट्रोल छिड़क दिया और शव को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद आरोपी घर लौट गए। शव को जलाने के लिए चार बोतल में पेट्रोल खरीदकर मिलन और उसका ड्राइवर अपने साथ ले गए थे। आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत छिपाने का केस दर्ज किया गया है।जानकारी में सामने आया है कि मिलन दास वर्तमान में कोरबी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाद के हाईस्कूल में शिक्षक है। अपने शिक्षकीय कार्य के दौरान ही वह शशिकला के संपर्क में आया था। शशिकला को पढ़ाता था। इसी बीच शशिकला के साथ उसकी नजदीकियां भी बढ़ गई थी। बताया जाता है कि शशिकला की शादी भी शिक्षक ने कराई थी लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद शशिकला अपने ससुराल को छोड़कर मिलन दास के पास आ गई थी।

शिक्षक मिलन ने उसे कटघोरा में किराए के मकान में रखा हुआ था और 4500 रुपए मकान का किराया भी देता था। मिलन के चार बच्चे भी हैं जो अपनी मां के साथ रंगोले थाना पाली के गांव में रहते हैं। पत्नी को मिलन शशिकला से अपने संबंधों की जानकारी दी थी लेकिन परिवार के सदस्यों को मालूम नहीं था। वास्तविक तौर पर यह मामला तो हत्या का है, संबंधो को लेकर लिव इन रिलेशनशिप की जगह अवैध सम्बन्ध ही कहा जा सकता है। उनके बीच यह सम्बन्ध शादी के लिये नहीं थे, बल्कि शादी के बाहर दायरे में थे। हालाँकि इस तरह से इस दुखद घटना का पटाक्षेप हुआ।