बालोद : सामूहिक विवाह आयोजन से लगभग हर परिवार की परेशानी कम होती है और खर्चे में भी बड़ी बचत होती है, ऐसे में आजकल अधिकतर लोगों का रुझान सामूहिक विवाह की तरफ हो रहा है, ऐसे सामूहिक विवाह आजकल हर समाज आयोजित कर रहा है, ऐसे ही बालोद जिले के ग्राम कुलिया में हरदिहा साहू समाज द्वारा सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया गया था। जहां 35 जोड़े शामिल हुए इस दौरान एक दूल्हा ऐसा भी देखने को मिला जहां स्वयं दूल्हा ट्रैक्टर चलाते मंडप तक पहुंचा। जोकि चर्चा का विषय बन गया है। मुख्य अतिथि यहां पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर हरदीहा साहू समाज ने एक मिसाल कायम किया है जाति और उच्च नीच के भेदभाव से दूर एक मंडप पर 35 जोड़ों का विवाह हो रहा है और यह एक अनोखी पहल है यह समाज अन्य समाजों को भी प्रेरित कर रहा है और साथ लेकर चलने की एक मिसाल कायम कर रहा है इस आयोजन में मुझे शामिल होने का अवसर मिला।
साहू समाज द्वारा यहां पर 35 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जहां पर पूरे रीती रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुए। मुख्य अतिथि किरण सिंह देव ने कहा कि यहां पर शासन की योजनाओं का लाभ भी यहां पर नव विवाहित जोड़ों को मिल रहा है। साहू समाज के इस पहल की में ऐसा रहना करता हूं। इस दौरान उन्होंने नव विवाहित दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें सहयोग राशि भी दी। इस आयोजन से सभी जोड़ों ने ख़ुशी जताई है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
वहीं साहू समाज के प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने कहा कि साहू समाज एक ऐसा समाज है जिसे वह प्रेरणा दी। जिसका सरकार ने भी लोहा माना है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आज साहू समाज की ही देन है। जिसे तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पूरी सरकार और जनता के लिए लागू किया था। उन्होंने कहा कि साहू समाज काफी विस्तृत समाज है। हमें अपने समाज के लोगों के लिए भी आगे आना चाहिए जो धर्मांतरण हो रहा है। छत्तीसगढ़ हरदीहा साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोकी राम साहू ने बताया कि यह उनके समाज का लगातार नौ वां वर्ष है और प्रत्येक वर्ष के साथ ही इस आयोजन की भव्यता बढ़ती जा रही है। महंगे शादियों के खर्च को बचाने के लिए सभी को एक मंच पर लाने का हमारा यह प्रयास सफल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ भी इन महिलाओं को दिया जा रहा है और समाज की तरफ से सहयोग राशि भी दी जाती है।



