महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिये खुशखबरी, महिला दिवस पर इस सौगात की हुई घोषणा….।

रायपुर : इस महिला दिवस तक फरवरी से फरवरी तक महिलाओं को महतारी वंदन का लाभ मिल चुका है, वहीँ अभी तक कई महिलायें इस योजना से वंचित रही है, इस योजना को शुरू हुये एक साल पूर्ण हो गया है, अब इसको लेकर छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि, जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर से खुलेगा। नए हितग्राही पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगी। वहीं आज योजना की 13 वीं किश्त भी जारी होने की बात सामने आई है, लेकिन राशि खबर लिखे जाने तक खातों में पहुँचने की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

वहीँ इस योजना को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, यह योजना महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस योजना से महिलाओं की जरूरतें पूरी हुईं है। महिलाएं सशक्त हुई और उनके चेहरे में मुस्कान आई। उन्होंने आगे कहा कि, जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलेगा जिसमें नए हितग्राही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। हमारी सरकार में किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा। इस योजना से विपक्ष को डर है इसलिए वे लगातार इस पर सवाल उठा रहे हैं। वहीँ अब यह खुशखबरी वंचित महिलाओं के लिये महिला दिवस पर बेहतर उपहार कहा जा सकता है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/