अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। कई बार बदमाश किस्म के युवक. युवतियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनका दैहिक शोषण करते है और उन्हें शादी का झांसा देते रहते है, जबकि वो शादी नहीं करना चाहते, ऐसे ही इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर में गांव आने-जाने के दौरान महिला की आरोपी युवक से पहचान हुई थी। पिछले 8 माह से उनका मिलना-जुलना जारी था। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका बलात्कार किया। जब युवती ने शादी की बात कही तो वह मुकर गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर बलात्कार :
वहीं पिछले महीने अंबिकापुर की एक युवती ने 4 साल पहले फेसबुक के जरिए आदर्शनगर के सीतापुर निवासी दीपक पैकरा से दोस्ती की थी। फिर धीरे-धीरे उनके बीच मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद दीपक ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाया। इस तरह लगातार वह उसे अपने हवस का शिकार बनाता रहा। जब युवती ने शादी के लिए जोर दिया तो वह टालने लगा। तंगाकर युवती ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



