रायपुर : जब से डॉक्टर सलीम राज को वक्फ बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है, तब से व्यवस्थाओं में बेहतर सुधार हुआ है, वहीँ यूपी में होली और जुम्मे की नमाज को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मस्जिदों में नमाज पढ़ने का समय 2 से 3 बजे तक कर दिया है। इसी कड़ी में होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने बड़ा निर्णय लेते हुए शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज का समय बदल दिया है। ऐसे में शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज 2 से 3 बजे तक होगी। जिसको लेकर डॉ. सलीम राज ने बेहतर व्यवस्था पर जोर दिया है। जिससे मुस्लिम समाज बेहतर तरीके से अपना त्यौहार मना सकें और हिन्दू भाइयों को भी कोई दिक्कत ना हो।
वहीँ इसको लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि, मस्जिदों में जुम्मे की नमाज दोपहर 12 बजे नहीं होगी। शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज 2 से 3 बजे तक होगी। आपसी भाईचारे बना रहे, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए वक्फ बोर्ड का आदेश मुतवल्ली को भेज दिया गया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस दंगा भड़काती है, भाजपा दंगा मुक्त भारत चाहती है। ऐसे में सबके बीच सौहार्द्र बना रहे इसलिए निर्णय लिया गया है। इससे किसी मुस्लिम भाई को दिक्कत नहीं होनी चाहिये। मुस्लिम समाज भी सौहार्द्र चाहता है।
बिना मंजूरी के तकरीर देने पर होगा एक्शन :
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने आगे कहा कि, आदेश के बाद अगर कोई मौलाना या मुतवल्ली जुम्मे की नमाज के बाद बिना मंजूरी के भाषण देता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। बोर्ड का कहना है कि, भले ही मौलवियों के भाषण सामाजिक होते हों, लेकिन कुछ ऐसे विषय भी है जो भड़काऊ होते हैं और उनका लोगों पर गलत प्रभाव भी पड़ता है। बोर्ड के फरमान से हड़कंप मचा हुआ है और कई मुस्लिम संगठन इस फैसले पर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं., तो कुछ लोगों ने इसे बेहतर कदम बताया है। विवाद में दोनों पक्षों का नुकसान होता है, ऐसे में सांप्रदायिक सद्भाव बनाने का यह प्रयास बेहतर है।
गौसेवक ओमेश बिसेन ने कहा :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
मुस्लिम समाज के इस प्रयास से दोनों समुदायों के बीच सद्भाव की कड़ी मजबूत होगी, राष्ट्र में सभी को अपने त्यौहार बेहतर ढंग से मनाने की आजादी है। डॉ. सलीम राज एक बेहतर और सुलझे हुये इन्सान है, उनके इस निर्णय का स्वागत है।



