बलरामपुर : होली त्यौहार के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, मामला है, रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 6 में दंपती के बीच लड़ाई सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कारण यह है कि होली पर पति ने मुर्गा और दारू पार्टी पर अधिक पैसा खर्च कर दिया। जिसके बाद पत्नी आग बबूला हो गई। इतना ही नहीं पति को पीटने लगी। अब कई लोगों का ऐसा मामला है कि होली पर शराब का सेवन ना करें उन्हें मजा ही नहीं आता, ऐसे में वो अपनी मेहनत की कमाई भी खर्च करने से नहीं चूकते।
एक ऐसे ही मामले में पहले हाथ से पीटने से पत्नि का मन नहीं भरा तो डंडा उठा लिया। मोहल्ले वालों ने बीच बचाव कर दोनों को शांत किया। पत्नी प्रतिदिन मेहनत मजदूरी करके कमाती है। वहीं पति का अधिकांश समय दारु पीने में ही गुजर जाता है। होली में पति कुछ ज्यादा दारू एवं मुर्गा पार्टी पर पैसा खर्च कर दिया। जो पत्नी को नागवार गुजरा।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
पत्नी ने बोला कि दिनभर खून पसीना एक करके कमाती हूं और तुमने एक दिन में इतना पैसा खर्च कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं में होने लगी। इसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई। पति भी मारने की कोशिश करने लगा तो पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने दनादन पति की पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद डंडा भी उठा लिया। गनीमत रही कि मोहल्ले वासियों ने दोनों को शांत कराया। घटना के समय काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी।



