पत्नी और फूफा के बीच अवैध संबंधों के शक में पत्नि का किया पीछा और फिर….। 

बिलासपुर : आधुनिकता के आड़ में विदेशी संस्कृति को अपनाकर भारतीय संस्कृति लगातार दूषित होती जा रही है, आजकल शादी के बाद के प्रेम प्रसंग ज्यादा बढ़ रहे है, जिसमें रिश्तों की मर्यादा पार होती जा रही है, तो वहीँ लिव इन रिलेशनशिप जिसे हिंदी में रखैलपंति कहा जा सकता है? ऐसे कृत्य भारतीय समाज की संस्कृति को लगातार धूमिल कर रहे है, वहीँ रिश्ते लगातार कलंकित होते जा रहे है, जिससे आम समाज शर्मसार हो रहा है, ऐसे में सहन ना होने की दशा में फूफा के साथ अवैध संबंध की आशंका पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव झाड़ियों में छुपाकर आरोपी भाग निकला। पुलिस की टीम ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इस बीच पुलिस की टीम ने आरोपी को उसके गांव में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे है, जो अवैध संबंधों के शक में हत्या में परिवर्तित हो रहे है।

वहीँ इस मामले में सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि बुधवार की सुबह खमतराई में नहर किनारे अज्ञात महिला की लाश मिली थी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। महिला की पहचान बंगालीपारा में रहने वाली दुर्गा उर्फ एश्वर्या खैरवार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस को पता चला कि महिला का पति संतोष खैरवार उस पर शंका करता था। उसे शंका थी कि उसकी पत्नी का संबंध उसके फूफा से है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इस पर महिला अपने मायके कोरबा चली गई।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

सोमवार को वह पत्नी को मनाकर कोरबा से लाया। देर रात को उसकी पत्नी शौच के लिए बाहर निकली। उसका पति भी पीछे चला गया। नहर किनारे उसने दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद शव नहर किनारे झाड़ियों में छुपाकर भाग निकला। पुलिस को पता चला कि आरोपित अपने गृह ग्राम एरमसाही में छुपा है। घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। वही इस मामले में अज्ञात महिला का शव मिलने पर पुलिस की टीम उसकी पहचान में जुटी हुई थी। महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की गई। महिला के हाथ में गोदना का निशान था। इसमें उसका नाम एके लिखा था। इसी से उसकी पहचान हुई। महिला की पहचान होते ही पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की। इसमें पुलिस को पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी मिली। इससे पूरा मामला स्पष्ट हो गया।