रायपुर : क्रिकेट के सट्टेबाज लगातार अपना काम जारी रखे हुये है, उन्हें मालूम है गिरफ्त में आज नहीं तो कल आ ही जायेंगे , लेकिन खौफ के नाम पर उनके पास कुछ भी नहीं है, वहीँ आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच आईपीएल का पहला मैच खेला जाएगा और इसके साथ ही छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में सट्टे का खेल एक बार फिर शुरू हो चुका है। ऑनलाइन सट्टे की वेबसाइट्स पर, देश और विदेश में दर्जनों वेबसाइटों पर सट्टा चलने लगेगा। टॉस से लेकर जीत-हार, और हर ओवर की बॉल पर भी पैसे लगाए जा सकेंगे। इसके अलावा एक और दिलचस्प पहलू यह भी है कि बड़े सट्टेबाज फेसबुक और टेलीग्राम जैसे प्लेटफार्मों पर पेज बनाकर मैच से पहले ही जीत-हार की जानकारी देने का दावा करने लगे हैं। मैच के दौरान कौन सा दांव खेलना है, इसकी जानकारी हर पल सट्टेबाजों तक इन पेजों के जरिए पहुंचाई जाएगी। वहीँ इनके कामों में तेजी भी आ गई है।
जांच पड़ताल में यह भी खुलासा हुआ है कि टेलीग्राम पर मलिक मुंबई, द टॉप बुकी, नेकराज क्रिकेट प्रेडिक्शन जैसे पेज सक्रिय हैं, जिनका प्रचार सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। इन पेजों के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि यहां से सबसे तेज जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह दावा किया जा रहा है कि टीवी में दो बॉल पहले ही सट्टा लगाने के लिए जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। इससे यह साफ जाहिर होता है कि सट्टेबाज अपनी गतिविधियों को और संगठित तरीके से चला रहे हैं, जिससे देशभर में सट्टेबाजी का खेल बढ़ता जा रहा है। हर क्षेत्र में सट्टेबाजों का खेल जारी है।
वेबसाइट में अलग-अलग नाम से ऑनलाइन एक्सचेंज :
पुलिस की सख्ती के बाद सट्टे का पूरा खेल हाइटेक होकर ऑनलाइन हो गया है। सट्टेबाजों के मुताबिक आईपीएल में सट्टा के लिए तेज रफ्तार वाले वेबसाईट भी आ चुके हैं। इसे आसानी से मोबाइल पर आसानी से चलाया जा सकता है। महादेव, अन्ना रेडी शुभ लाभ, क्रिकबेट 99 जैसी वेबसाइट्स पर सट्टा खेला जाता है, जो सट्टेबाजों के बीच प्रमुख रूप से लोकप्रिय हैं। ये वेबसाइट्स कुछ देश में और कुछ विदेशी सट्टेबाजों द्वारा संचालित होती हैं। सट्टेबाजों का एक बड़ा वर्ग इन वेबसाईट्स पर पैसे लगाते हैं और मैच शुरू होने से पहले ही वेबसाईट्स पर भाव दिखाई देने लगते हैं। अपना अलग प्लेटफार्म और एक्सचेंज बनाकर धड़ल्ले से क्रिकेट सट्टा चलाए जाते है। इस वजह से ऑनलाईन खेल के फेर में सटोरियों को दबोचा पुलिस के लिए भी मुश्किल होता है। वहीं अगर सट्टेबाजों से पैसा लेनदेन ऑनलाईन होता है तो ऐसे में खाताधारक भी कार्यवाही की जद में आ सकता है। ऑनलाईन ज़माने में आप ऑफलाईन भी फंस सकते है।
सट्टा वेबसाईट पर उम्र की कोई सीमा नहीं :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
आईपीएल के दौरान सट्टे का खेल तेजी से बढ़ता जा रहा है, और अब यह केवल बड़े सट्टेबाजों तक सीमित नहीं रहा। सट्टा लगाने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। दर्जनभर से अधिक वेबसाइटों की पड़ताल में सामने आया है कि केवल नाम और नंबर डालने के बाद भी सट्टे के वेबसाईट में आईडी बना जाती है, जिसके बाद मैच में लाख रूपए का दाव लगा सकते हैं। ऐसे में सट्टा वेबसाईट्स पर अपनी पहचान छिपाकर खेल में शामिल होने वाले युवा, बिना किसी रोक-टोक के पैसे लगाने का आदत बना सकते हैं। इन वेबसाइट्स पर न केवल मैचों के परिणाम बल्कि टॉस, हर ओवर, या खिलाड़ी के प्रदर्शन पर भी पैसे लगाए जा सकते हैं। इन वेबसाईट्स में किसी प्रकार की उम्र की जांच नहीं की जाती है, ऐसे में नाबालिग भी इसमें फंस रहे है।



