नागपुर (महाराष्ट्र) : पुलिस अधिकारियों ने इस हफ्ते के शुरू में नागपुर में हुई हिंसा के मामले में माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हामिद इंजीनियर सहित 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद गिरफ्तारियों की कुल तादाद 105 हो गई है। इस मामले में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने नागपुर पुलिस को कड़ी कार्यवाही के आदेश दिये है, उन्होंने नागपुर के पुलिस अधिकारियों से खुद मिलकर बैठक भी ली है।
नागपुर हिंसा में हामिद इंजीनियर गिरफ्तार :
वहीँ इस मामले में अधिकारियों ने बताया है कि गिरफ्तार हुए 14 लोगों में 10 नाबालिग हैं। इस बीच, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अदालत (जेएमएफसी) ने इस हफ्ते की शुरुआत में नागपुर में हुई हिंसा के सिलसिले में 19 आरोपियों को 24 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया है। नागपुर दंगे में हामिद इंजीनियर को नागपुर साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर दंगा भड़काने में महत्वपूर्ण किरदार होने का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को भड़काने का काम किया था। ऐसे में पुलिस ने उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक फहीम की एफआईआर में ही हामिद को भी आरोपी बनाया गया है। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने सभी आरोपियों से ही नुकसान की भरपाई करने की बात कही है।
नागपुर में क्या हुआ था?
17 मार्च को विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रदर्शनों के दौरान अफवाह फैली थी कि कुरान की आयतों वाली चादर को जलाया गया है, इसके बाद नागपुर के अलग-अलग जगहों पर हिंसा भड़क उठी। मामले खुलासा हुआ कि यह अफवाह साजिशन फैलाई गई थी। वहीँ VHP छत्रपति संभाजीनगर जिले में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही थी। वे इस विरोध प्रदर्शन में मांग कर रहे थे कि औरंगजेब की कब्र को हटाया जाए, जिसको लेकर मौका पाकर दंगाइयों ने इस बहाने से घटना को अंजाम दिया। सोमवार रात हुई इस हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जिनमें तीन डीसीपी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। इस घटना में वाहनों को नुकसान पहुंचाना, पेट्रोल बम से हमला करना, पुलिस पर पत्थर फेंकना और घरों पर हमला करना शामिल था। इस घटना से क्षेत्रवासी दहशत में आ गये थे।
मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
अधिकारियों ने प्राथमिक संदिग्ध फ़हीम खान पर अन्य अपराधों के अलावा देशद्रोह का आरोप लगाया है। पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि फहीम खान ने कथित तौर पर सोमवार को नागपुर पुलिस स्टेशन के बाहर एक प्रदर्शन को कॉर्डिनेट किया था। उसके आपराधिक इतिहास में बिजली चोरी और 2023-2024 के दौरान विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के आरोप शामिल हैं। साथ ही वह पहले चुनाव भी लड़ चुका है।