हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2025 हुई जारी जानें वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा अमीर कौन? अडाणी या अम्बानी।

नई दिल्ली : लोगों के मन में बड़ी उत्सुकता रहती है कि धनाढ्य लोगों के पास कितनी संपत्ति है और हमारे देश के बड़े व्यापारी दुनियां में कितने नम्बर पर आते है, ऐसे में आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं, लेकिन हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, उनकी संपत्ति में पिछले एक साल में 1 लाख करोड़ रुपए की बड़ी गिरावट आई है। यह कमी मुख्य रूप से कंपनी के बढ़ते कर्ज के कारण हुई है। अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी दूसरे नंबर पर हैं, हालांकि उनकी संपत्ति में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे उनकी कुल संपत्ति 8.4 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इस तरह मुकेश अम्बानी अब भी भारत के सबसे बड़े उद्योगपति है।

टॉप 10 से बाहर हुए मुकेश अंबानी :

वहीँ मुकेश अंबानी भले ही भारत में सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं, लेकिन वैश्विक स्तर पर वो टॉप 10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, बढ़ते कर्ज के कारण उनकी संपत्ति में पिछले साल की तुलना में ₹1 लाख करोड़ रूपये की गिरावट आई है। वर्तमान में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 8.6 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है।

भारत के टॉप 10 अमीर :

क्रमांकनामकंपनीकुल संपत्ति
1मुकेश अंबानीरिलायंस इंडस्ट्रीज8.6 लाख करोड़ रुपए
2गौतम अडानीअडानी समूह8.4 लाख करोड़ रुपए
3रोशनी नादरएचसीएल एंटरप्राइज3.5 लाख करोड़ रुपए
4दिलीप सांघवीसन फार्मा2.5 लाख करोड़ रुपए
5अजीम प्रेमजीविप्रो2.2 लाख करोड़ रुपए
6कुमार मंगलम बिड़लाआदित्य बिड़ला समूह2 लाख करोड़ रुपए
7साइरस पूनावालासाइरस पूनावाला समूह2 लाख करोड़ रुपए
8नीरज बजाजबजाज ऑटो1.6 लाख करोड़ रुपए
9रवि जयपुरियाआरजे कॉर्प1.4 लाख करोड़ रुपए
10राधाकिशन दमानीडी मार्ट1.4 लाख करोड़ रुपए

दुनिया के टॉप 10 अमीर :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बने हैं, उन्होंने पांच साल की अवधि में चौथी बार शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं, भारतीय अरबपति कारोबारी गौतम अदानी वैश्विक स्तर पर 18वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वह वर्तमान में रिन्यूएबल एनर्जी, पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, माइनिंग, पावर जनरेशन, मीडिया और सीमेंट सेक्टर में कारोबार करने वाले अडाणी ग्रुप का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीँ इन सबके बीच एचसीएल टेक की रोशनी नादर 3.5 लाख करोड़ रुपए  की नेटवर्थ के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं। इसके साथ ही वह भारत की पहली महिला उद्यमी हैं, जिन्होंने दुनिया की शीर्ष 10 अमीर महिलाओं में जगह बनाई हैं।