रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम के 9 जोन के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जारी सूची के अनुसार, गज्जू साहू जोन 1 के अध्यक्ष और सभापति सूर्यकांत राठौर जोन 2 के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाए गए हैं। वहीं जोन 3 के लिए अभी तक प्रत्याशी तय नहीं किया गया है। रायपुर नगर निगम के जोन अध्यक्षों का चुनाव आज संपन्न हो गया है। वोटिंग के बाद तुरंत परिणाम घोषित हो कर दिये गये है। वहीं 25 सालों में पहली बार कांग्रेस के एक भी पार्षद को जोन अध्यक्ष की कुर्सी नहीं मिली है। ऐसे में 10 में से सिर्फ 3 को छोड़कर बाकी अन्य जोन में भाजपा पार्षद प्रत्याशी की जीत हुई है।
10 में से 9 जोन में भाजपा का कब्जा :
भारतीय जनता पार्टी ने जोन 1 के लिए गज्जू साहू, जोन 4 के लिए मुरली शर्मा, जोन 5 के लिए अम्बर अग्रवाल, जोन 6 के लिए बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 7 के लिए श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 के लिए प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 9 के लिए गोपेश साहू और जोन 10 के लिए सचिन मेघानी को प्रत्याशी घोषित किया था। वोटिेंग के बाद सभी बीजेपी प्रत्याशी की ही जीत हुई। चुनाव के बाद इसकी घोषणा हो गई। इसके अलावा जोन 2 के पदेन अध्यक्ष सभापति सूर्यकांत राठौर है। वहीँ सभी जोनों पर भाजपा का कब्ज़ा हो गया है।
निर्वाचन के लिए निगम आयुक्त विश्वदीप ने निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी को नियुक्त किए गए थे। वहीं मतदान का समय 1 बजे से 1: 30 बजे तक मतदान था। इसके बाद तुरंत बाद मतगणना हुई और तुरंत ही परिणाम की घोषणा हुई।
वहीँ नगर निगम के सभी 10 जोन में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। 25 सालों में ऐसा पहली बार है, जब कांग्रेस से एक भी पार्षद जोन अध्यक्ष नहीं बन पाए। ऐसा इसलिए क्योंकि 70 वार्डों में उनकी संख्या सिर्फ 7 है, वहीँ तीन निर्दलीय है। अलग-अलग जोन से चुने जाने की भी वजह है। निगम के अनुसार, सभापति ही जिस जोन से पार्षद चुने जाते हैं, उसी में जोन के पदेन अध्यक्ष होते हैं। इसलिए सूर्यकांत राठौर जोन-2 के पदेन अध्यक्ष पहले ही बन गए हैं।



