फर्रुखाबाद (उ.प्र.) : सुप्रीमकोर्ट की वकील और भाजपा नेता लगातार अपने बयानों से मुस्लिम युवतियों को लेकर चिंता जताती रहती है, उन्होंने एक मीडिया साक्षात्कार के दौरान और कई मंचों पर कहा है कि एक मुस्लिम बेटी हमेशा हर सुबह इसी डर में जीती है कि कहीं उसका शौहर तलाक ना दे दे, अगर तलाक हो जाता है तो ऐसे में उनसे यही कहूँगी कि वो मेरे पास आएँ मैं उनकी हिन्दू युवकों से शादी करवाऊंगी और 7 जन्मों के बंधन की गारंटी भी दिलवाऊंगा, वो तुमको सम्मान भी देंगे। शायद उनके बयान को मुस्लिम युवतियां ध्यान दे रही है। हालाँकि मामला है कि हिन्दू युवक से शादी यूपी के फर्रुखाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक मुस्लिम युवती ने अपने पति (शौहर) को छोड़ दिया है और हिंदू युवक से शादी कर ली है। मुस्लिम युवती ने प्यार की खातिर धर्म परिवर्तन भी कर लिया है और सबीना से वह सुमन बन गई है।
क्या है पूरा मामला?
वहीँ इस मामले में सामने आया है कि सबीना ने सुमन बनकर हिंदू युवक से शादी की और अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। दरअसल पड़ोसी जनपद कासगंज की रहने बाली सबीना की शादी बदांयू के रहने वाले सद्दाम के साथ हुई थी। लेकिन बाद में सबीना को हिंदू युवक विजय (निवासी- अमृतपुर) से प्यार हो गया था। सबीना ने 8 महीने पहले पति का घर छोड़ दिया और प्रेमी विजय के साथ आ गई। इस मामले में आरोप है कि सबीना का पति सद्दाम उसे काफी परेशान और प्रताड़ित किया करता था, जिससे सबीना बहुत परेशान रहती थी, वहीँ बार – बार तलाक की धमकी देने की बात भी कही है, इसलिए सबीना ने सनातन धर्म अपनाने के बारे में सोचा। सबीना से सुमन बनी युवती की शादी विजय से एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई है।
मेरे पूर्वज हिंदू थे : युवती
धर्म परिवर्तन करने वाली सबीना ने ये भी कहा कि उसके पूर्वज पहले हिंदू थे। इसी वजह से उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर घर वापसी की है। बता दें कि प्रेमी युगल को युवक के परिजनों ने घर से निकाल दिया था। लेकिन घटना की जानकारी होने पर किसान नेता नरेंद्र सोमवंशी मौके पर पहुंचे और युवक विजय के परिजनों को बुलाकर दोनों के परिजनों की मौजूदगी में शादी कराई। इस मामले में युवती का कहना है कि वह अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन और ये शादी कर रही है। उसके ऊपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। वहीं युवक का भी कहना है कि वह अपनी मर्जी से ये शादी कर रहा है। इस शादी की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है और लोग लड़के और लड़की की हिम्मत की चर्चा कर रहे हैं। वहीँ यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है और इस मामले में युवती के पूर्व ससुरालियों की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



