धमतरी : जिले में भी सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, जिसमें फरियादी तरह-तरह की समस्याओं को लेकर आवेदन कर रहे हैं और शिकायत पेटी में समस्याओएं डाल रहे हैं। ऐसा ही एक आवेदन धमतरी जिले से 69 किलोमीटर दूर अमाली गांव से आया है। यहाँ एक युवक ने पत्र में अपने दोस्त के लिए लड़की ढूंढने का अनुरोध किया है, ताकि वह शादी कर सके। इस तरह का आवेदन देख हर ओर चर्चा हो रही है। ऐसे चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे है।
मामला है अमाली गांव का रहने वाला शख्स जमन कुमार ध्रुव 36 वर्ष का है, उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, वह तीसरे नंबर का भाई है। उसका पालन पोषण भी नहीं हो पा रहा है। परिवार में माता-पिता का निधन हो चुका है। वह कई वर्षों से शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा है, लेकिन उसकी शादी नहीं हो पा रही है। वहीँ गांव में ही उसका दोस्त रोहित साहू रहता है। शादी न होने की वजह से अपने दोस्त को परेशान देख रोहित के मन में एक विचार आया और सुशासन तिहार के जरिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से ही उसके लिए लड़की ढूंढने का आवेदन दे दिया। उसने फॉर्म में लड़की ढूंढने की बात लिख दी और आवास दिलाने का भी फॉर्म डाल दिया। अब ये आवेदन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब मुख्यमंत्री क्या करें, ये सवाल भी खड़ा हो रहा है
क्या बोले जिला कलेक्टर :
यह पत्र महिला एवं बाल विकास विभाग को संबोधित है, जिसमें अमाली गांव का पता और मोबाईल नंबर भी लिखा हुआ है और यह मोबाईल नंबर रोहित साहू नामक युवक का है। इसने रजमन ध्रुव का आवेदन लिखा है. वहीं, इसकी सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को लगी तो धमतरी जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि हर व्यक्ति को हर समस्या का आवेदन करने का अधिकार है और जानकारी में ऐसा आवेदन आया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द निराकरण किया जाएगा। ऐसे में लगता है युवक का काम बन जायेगा।
मुख्यमंत्री को हटाने का भी आया आवेदन :
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश भर में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में कैंप लगाकर आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में भाटापारा ब्लॉक के ग्राम खपराडीह के एक युवक ने अनोखी शिकायत दर्ज कराकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। मामला है ग्राम खपराडीह निवासी नर्सिंग नेताम ने सुशासन तिहार के तहत लगाए गए शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हटाने की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया है। आवेदन में उन्होंने लिखा कि, छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय के चयन से आदिवासी समाज में असंतोष व्याप्त है। उसने कहा कि लाखों आदिवासी इस फैसले से नाराज हैं और आदिवासी मुख्यमंत्री को तत्काल हटाया जाए।

वहीँ नर्सिंग नेताम का यह आवेदन स्वीकार कर पावती भी प्रदान की गई है, जिसकी प्रति उसने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रही है और विभिन्न वर्गों में इस पर चर्चाएं हो रही हैं। सरकारी अधिकारियों की तरफ से इस विषय में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे अजब – गजब कारनामे और समस्यायें भी लोग सामने रख रहे है, जो कि लोगों का ध्यानाकर्षण भी कर रही है।
सुशासन तिहार में लोग रखते हैं अपनी समस्यायें :
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के हर जिलों में 8 से 11 अप्रैल तक सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इसमें सड़क, बिजली, पानी, मूलभूत सुविधाओं के साथ ही कई तमाम शिकायतें पहुंच रही हैं। वैसे ही यह मामला भी सामने आया है। फिलहाल धमतरी जिला कलेक्टर ने बताया कि सुशासन तिहार में जिले में अब तक 55 हजार से भी अधिक शिकायत के फॉर्म आ चुके हैं। फिलहाल यह फॉर्म भी आया हुआ है और और युवक की शादी को लेकर जांच की जायेगी। यह फॉर्म सही है या गलत है, उसके बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा।
वहीं, एक अन्य आवेदन में आवेदनकर्ता रजमन ने कहा है कि वह काफी ज्यादा पीड़ित है। मकान के नाम पर सिर्फ एक ही कमरा है और तीन लोग रहते हैं। कमाने के लिए भी उनके पास कोई साधन नहीं है। आस पड़ोस और परिचित लोगों की वजह से उनका जीवन यापन चल रहा है। फिलहाल शासन प्रशासन से आवास और लड़की ढूंढ कर शादी करने को आवेदन दिया गया है।



