रायपुर : बदमाश आये दिन राजधानी में लूट की विभिन्न घटनाओं अंजाम दे रहे है, जिसमें मोबाईल, चैन स्नैचिंग जैसे घटनायें शामिल है, वहीँ अब फिर से रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित समता कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है, जिससे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया है। मामला है चार अज्ञात बदमाशों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर महावीर शर्मा से 4 लाख 40 हजार रुपए नगद, मोबाईल फोन और एक्टिवा लूटकर फरार हो गए है। वहीँ घटना को अंजाम देने में बदमाशों ने मैनेजर को लूटने के साथ उसकी बुरी तरह पिटाई भी कर दी है, जिससे मैनेजर चोटिल भी हुआ है।इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसी घटनाओं से राजधानी के लोगों में दहशत का माहौल बन जाता है।



