कैथल (हरियाणा) : देशभर में लगातार बलात्कार की घटनाओं में चिंताजनक रूप से वृद्धि हो रही है, वहीँ रियलिटी शो में भी फूहड़ता अपने चरम है, साथ ही कई धारावाहिक अतिरिक्त वैवाहिक प्रेम – प्रसंगों के उदाहरण प्रस्तुत कर रहे है, ऐसे में भारतीय संस्कृति में नारी की इज्जत को लेकर चिंता होना स्वाभाविक वहीँ अब इस चिंता को बढ़ाने वाली खबर सामने आई है, मामला है हरियाणा में गर्ल चाइल्ड रेशो गिरने के बाद अब सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। मंगलवार को कैथल शहर में स्वास्थ्य विभाग और नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट ने एक बड़ी संयुक्त कार्यवाही करते हुए चंदाना गेट स्थित एक कैमिस्ट की दुकान पर छापा मारा है, इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं है, ये दवाइयां गर्भ गिराने में प्रयुक्त होती है, जिसका प्रयोग शादीशुदा जोड़ों से ज्यादा आज के स्वछन्द युवक-युवती प्रयोग करते है।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, कार्यवाही के दौरान गर्भपात करवाने वाली 5805 एमटीपी किट, 660 अनवांटेड-72 गोलियां और कंडोम की पेटियां जब्त की गईं है। इन दवाओं का उपयोग बिना अनुमति गर्भपात और यौन स्वास्थ्य संबंधी मामलों में किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के पास इन दवाओं को रखने या बेचने के लिए कोई वैध लाइसेंस नहीं था और वह पिछले दो वर्षों से अवैध रूप से इनका कारोबार कर रहा था। यह स्टॉक एक किराए के मकान में जमा किया गया था, जहां से इन्हें बेचा जा रहा था। नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यूनिट करनाल के एएसआई बलिंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की गई है। आरोपी विकास नामक व्यक्ति इन दवाओं की अवैध आपूर्ति में संलिप्त पाया गया है।
इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के पीएनडीटी जिला नोडल अधिकारी डॉ. गौरव पूनिया ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और बरामद सामग्री को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह ये दवाएं कहां से लाता था और किन-किन को बेचता था। गौरतलब है कि ये किट और दवाएं पूरी तरह से प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं और केवल लाइसेंस प्राप्त गायनाकोलॉजिस्ट द्वारा ही उपयोग की जा सकती हैं। वहीँ भारी मात्रा में इनकी जब्ती किस तरफ ईशारा कर रही है, यह चौंकाने वाला मामला है?
नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो एएसआई बलिंद्र सिंह ने बताया है कि विकास नाम का शख्स अवैध रूप से दवाएं सप्लाई करता है और अब यहां पर ज्वाइंट छापेमारी की है। साथ ही गर्म निरोधक गोलियां भी मिली हैं। पुलिस कानूनी कार्यवाही कर रही है। चंदाना गेट पर दुकान है आरोपी विकास किराये पर यहां रहता है। फिलहाल, आगे जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि नार्कोटिक्स विभाग को इस तरह के मामलों की सूचना टोल फ्री नंबर 9050891508 पर दी जा सकती है। वहीँ इस कार्यवाही ने कामोत्तेजक सामग्री और गर्भपात की दवाइयां मिलने से बेटियों के भविष्य के प्रति चिंता को बढ़ा दिया है।



