सिन्धी समाज के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी, “सिन्धु युवा शक्ति” ने दर्ज करवाई शिकायत।

रायपुर : राज्य में बीते कुछ सालों से सांप्रदायिक माहौल लगातार ख़राब हो रहा है, जिसमे कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के जरिये विभिन्न सम्प्रदायों को निशाने पर लिया जा रहा है, उन सभी समाजों के खिलाफ आये दिन अनर्गल और अनुचित टिप्पणियां जारी है, पहले भी जैन संत, अग्रवाल समाज, मारवाड़ी, सिन्धी समाज, ब्राम्हण समाज, मुस्लिम समाज, उ.प्र. – बिहार के लोगों को बाहरी कहकर राज्य का माहौल खराब किया गया है। ऐसे कई मामलों में FIR तक दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन ऐसे लोगों को कोई भय नहीं है। धार्मिक सामाजिक टिप्पणियाँ लगातार ऐसे लोगों द्वारा जारी है, जो राज्य के शांत माहौल में जहर घोलने का कम कर रही है।

सिन्धी समाज पर अनुचित टिप्पणी :

त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति ने सिन्धी समाज के खिलाफ बहुत ही अशोभनीय टिप्पणी की है, जिसके बाद सिन्धी समाज के लोग काफी आक्रोशित है, ऐसे में सिंधु युवा शक्ति के तत्वावधान में बड़ी संख्या में सिन्धी समाज के युवाओं सहित हिंदूवादी संगठनों के युवा एकत्र हुये और हिन्दू समाज को तोड़ने एवं अशांति फैलाने के प्रयास में त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथी गणों के खिलाफ थाने सिविल लाइन में शिकायत दर्ज करने पहुंचे। त्रिभुवन त्रिपाठी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर सिंधी समाज के खिलाफ लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था। इसके साथ कई अन्य लोग भी शामिल थे, सभी एक समूह बनाकर इस कार्य को कर रहे थे, जो कि एक षड्यंत्र के तहत प्रतीत होता है। उनके इस कार्य के जरिये हिन्दू समाज को तोड़ने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। जहाँ वर्तमान राष्ट्रीय एकता की बता कही जा रही है, वहीँ उनका यह कार्य घृणित है। इस मामले सिन्धु युवा शक्ति ने प्रशासन से मांग की है कि त्रिभुवन त्रिपाठी एवं उसके साथियों के खिलाफ गभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाये अन्यथा आगे के इनके कृत्यों के कारण राज्य में माहौल ख़राब होने की दशा में प्रशासन जिम्मेदार होगा।