रायपुर : बीते दिनों राज्यभर में खासकर राजधानी रायपुर में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा से तेज हवायें चली है, जिन्होंने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। वहीँ दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में बदले मौसम के मिजाज के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिली है। वहीं कल से दो दिनों तक मौसम फिर से अपना भयंकर रूप दिखा सकता है। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। प्रदेश के 22 जिलों में आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बारिश के हालात अगले दो दिनों तक बने रहेंगे।
बादलों की आवाजाही से हल्की धूप :
वहीँ आपको बता दें कि मौसम में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, मौसम नियमित रूप से एक नहीं है। सोमवार को धूप छांव की स्थिति बनी रही है। हालांकि ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी का अहसास काम हो रहा है। हालांकि उमस बढ़ गई है। वहीं आज भी प्रदेश में आंधी तूफान के साथ बारिश के हालत बने हुए है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों के येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद ही तापमान में वृध्दि होने के आसार है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया है कि मध्य उत्तर प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर फैला हुआ है। साथ ही अन्य चक्रवाती परिसंचरण भी एक्टिव है, जिसके प्रभाव से नमी बनी हुई है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, हल्की बारिश और वज्रपात होने की भी संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। जगह – जगह बारिश हो सकती है।
जिलों में मौसम का हाल :
एक साथ दो सिस्टम सक्रिय होने से जांजगीर चांपा में जिले में पिछले सप्ताह भर से मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह तेज बारिश हुई। इसके बाद दोपहर में धूप का नजारा रहा। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहा है। सुबह 10 बजे से लोग गर्मी से परेशान रहे। इसके बाद दोपहर 2 बजे जिले का तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं आज सुबह से धूप छांव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी भी जारी की है। वहीँ शाम तक बारिश की कोई आहट नहीं हो पाई है।



